चंदौली ट्रॉमा सेंटर में निर्माण कार्य में खराब मेटेरियल का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने खुद की जाँच लगाई जमकर फटकार
-- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चंदौली में किया निरीक्षण
-- महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण
-- ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में खराब ईंट के प्रयोग पर डिप्टी सीएम ने जताई नाराजगी
-- निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को ईंट को तोड़कर डिप्टी सीएम ने दिखाई ईंटों की क्वालिटी
-- डिप्टी सीएम ने लगाई अधिकारियों को फटकार, कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने का डिप्टी सीएम ने दिया आदेश
चंदौली : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को चंदौली जिले दौरे पर थे। सबसे पहले वे नियामताबाद विकासखंड के महेवां स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां जाँच के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग हो रही ईंट से ईंट बजाई तो वह टूट गई। जिसपर कार्यदायी संस्था के मैनेजर ने कहा कि यह रिजेक्टेड ईंट है, इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि तब क्रास क्यों नहीं लगाया, और जमकर फटकार लगाई । यह बिल्डिंग की ईंट है। इसके अलावा नीचे पीलर की चौड़ाई पतली और ऊपर से चार इंच का प्लास्टर देखकर भी नाराज हुए, कहा कहीं इतना मोटा प्लास्टर नहीं देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालिए। एक-एक चवन्नी वापस कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने कठौड़ी गोशाला और एक विद्यालय का निरीक्षण किया।
नियामताबाद क्षेत्र के महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर का निरिक्षण उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया।इस दौरान कार्यदाई संस्था को कार्य मे गुणवत्ता पूर्ण ईट का प्रयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और फटकार लगाई गई। शनिवार को अपराह्न लगभग पौने तीन बजे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महेवा के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरिक्षण किया गया। उन्होंने पहले भूतल और दितीय तल का निरिक्षण किया गया। ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य में देरी और उसमें उपयोग किया गया ईट को देखकर भड़क गए उन्होंने ईंट को एक दुसरे से लड़ाकर कहा कि यह दोयम दर्जे का ईट का उपयोग किया जा रहा है।
Read More ........
लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां
प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक
डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क
Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज
Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan
EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना
जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी
जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2
टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’
रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स
रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर
2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी
जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया
जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज
रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर
नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई
दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..
स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज
उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर
उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक

Post a Comment