BREAKING NEWS

Big story

News

कैंसर का अब लगेगा जल्द पता, स्ट्रैंड के नए जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर की हुई शुरूआत

कैंसर का अब लगेगा जल्द पता, स्ट्रैंड के नए जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर की हुई शुरूआत

स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। 

33,000 वर्ग फीट में फैला है यह अत्याधुनिक जीनोमिक्स सेंटर। 

कैंसर का अब लगेगा जल्द पता, स्ट्रैंड के नए जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर की हुई शुरूआत  •	स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है।

Read More ........

लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां

प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक

डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क

Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज

RIL Q1 FY25 Results Highlight

Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan

India house at Peris olympic 

EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना

जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी

जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार  फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2

टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’

रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स

रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर 

2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी

जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज

जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू-व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल

रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर

नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई

दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..

स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज

उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक

ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज

बेंगलुरु, 2 दिसंबर 2024: भारत की प्रमुख जीनोमिक्स और बायोइनफॉरमैटिक्स कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज ने कई तरह के कैंसरों का जल्द पता लगाने के लिए एक नए, रक्त आधारित टेस्ट की शुरूआत की है। कैंसरस्पॉट नाम का यह टेस्ट, कैंसर ट्यूमर डीएनए की पहचान करने के लिए विश्व स्तर पर स्वीकृत मिथाइलेशन प्रोफाइलिंग तकनीक का उपयोग करेगा। स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। 

कैंसरस्पॉट एक ब्लड बेस्ड टेस्ट

कैंसरस्पॉट एक ब्लड बेस्ड टेस्ट है। रक्त में कैंसर के डीएनए मिथाइलेशन सिग्नेचर की पहचान करने के लिए यह जीनोम सिक्वेंसिंग और खास विश्लेषण प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है। यह टेस्ट नियमित कैंसर जांच का एक सरल और सुविधाजनक विकल्प है।

स्ट्रैंड का नया कैंसर पहचान टेस्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्या ईशा अंबानी पीरामल ने कहा, "रिलायंस मानवता की सेवा और चिकित्सा के भविष्य को नया आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंसर भारत में मृत्यु का एक प्रमुख कारण बन रहा है। यह रोगियों, परिवारों और समुदायों पर भारी वित्तीय, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक बोझ है। स्ट्रैंड का नया कैंसर पहचान टेस्ट, एक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा समाधान है। हम स्वास्थ्य-सेवा और भारत के साथ-साथ दुनिया के बाकी हिस्सों में जीवन को बेहतर बनाने में जीनोमिक्स की ताकत का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रिलायंस की हर पहल में उसका विज़न 'वी केयर' दिखाई देता है।"

जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर

बेंगलुरु में स्ट्रैंड के नए अत्याधुनिक जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन पर बोलते हुए, स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज के सीईओ और सह-संस्थापक डॉ. रमेश हरिहरन ने कहा, "कैंसर से लड़ने और उस पर जीत हासिल करने के लिए समय रहते चेतावनी देना बहुत ज़रूरी है। हमें एक सुलभ प्रारंभिक कैंसर पहचान परीक्षण शुरू करने पर गर्व है जो लोगों को कैंसर से बचाने में काम आएगा। अपने 24 साल के इतिहास में, स्ट्रैंड जीनोमिक्स में अग्रणी रहा है। यह भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, यह कड़े बहु-वर्षीय शोध अध्ययन का परिणाम है।"

जीनोमिक्स और बायोफिजिकल केमिस्ट्री

जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन आज डॉ. चार्ल्स कैंटर ने किया, जो जीनोमिक्स और बायोफिजिकल केमिस्ट्री के विशेषज्ञ हैं और इससे पहले कोलंबिया यूनिवर्सिटी, यूसी बर्कले और बोस्टन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। 33,000 वर्ग फीट में फैली है यह अत्याधुनिक जीनोमिक्स प्रयोगशाला। 

कैंसरस्पॉट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://strandls.com/early-detection पर जाएँ

Post a Comment