BREAKING NEWS

Big story

News

CM योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन एवं सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

CM योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन एवं सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की

लखनऊ में सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा की

पूरे प्रदेश में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें- सीएम

बिजली मांग के बीच उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश

फीडर वाइज मॉनिटरिंग करके जवाबदेही तय हो-सीएम

इस वर्ष 30,339 मेगावाट तक पहुंची पीक बिजली मांग

मुख्यमंत्री योगी ने ऊर्जा मंत्री, राज्य मंत्री को दिए निर्देश

लोगों को बिजली आपूर्ति के बारे में सही जानकारी दें-CM

समाधान कब तक होगा, यह भी बताएं- मुख्यमंत्री योगी

सही बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए-CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन एवं सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन एवं सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के दृष्टिगत ​शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सभी उत्पादन इकाइयां पूर्ण क्षमता से संचालित हों तथा इनके कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क को और अधिक मजबूत, आधुनिक एवं भरोसेमंद बनाने पर जोर देते हुए फीडर वाइज मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने, फीडर बाधित होने अथवा शिकायत निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आमजन को बिजली आपूर्ति से जुड़ी सही एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए। संवाद और पारदर्शिता से उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत होगा तथा शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। 

मुख्यमंत्री ने उपभोक्ता सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने पर बल दिया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा राज्य मंत्री को हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी डिस्कॉम समन्वय के साथ इसे सुनिश्चित करें।

Post a Comment