BREAKING NEWS

Big story

News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर फिर साधा निशाना

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर फिर साधा निशाना

हमारे शास्त्रों में कहा गया है सपा प्रमुख जी 

“यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा, शास्त्रं तस्य करोति किं। 

लोचनाभ्याम विहीनस्य, दर्पण:किं करिष्यति।।

अब आते हैं आंकड़े की बात पर तो देखिए कि आपकी सरकार में 2012 से 2017 के बीच कितने सरकारी अस्पताल थे और आज नए उत्तर प्रदेश में कितनी स्वास्थ्य इकाइयां संचालित हैं। देश की आजादी यानि वर्ष 1947 से लेकर वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में केवल 17 सरकारी एवं 23 निजी मेडिकल कॉलेज थे और आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। जिनमें से 51 सरकारी और 30 प्राइवेट क्षेत्र में हैं। यानि 70 वर्षों में प्रदेश को सिर्फ 40 मेडिकल कॉलेज मिले और यूपी में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के मात्र 9 वर्षों में 41 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हुई। प्रदेश में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो रहा है। आपकी सरकार में एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 4500 थी, जो आज बढ़ कर 12500 के आसपास पहुंच गई हैं। हमारे अस्पतालों में आज हर दिन छोटे-बड़े करीब साढ़े छह हजार से 7000 ऑपरेशन होते हैं। हर दिन लगभग साढ़े चार से पांच लाख मरीजों की ओपीडी होती है। आज हर जनपद में डायलेसिस और सीटी स्कैन की सुविधा है। हमारे अस्पताल डिजिटल एक्स-रे मशीनों, ईसीजी मशीनों, मरीजों के लिए लाइफ-सेविंग पैरा मॉनिटर्स, वेंटिलेटर्स और मोतियाबिंद के छोटे चीरे वाले ऑपरेशन के लिए फेको मशीनों से लैस हैं। 

5.5 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड एवं 15.3 करोड़ से अधिक ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बना कर यूपी देश में नंबर एक पर है। राज्य में टेलीमेडिसिन और मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बन गई है। 

सपा प्रमुख जी आपकी सरकार के कार्यकाल में ही स्वास्थ्य विभाग में हजारों करोड़ रुपए की 102 व 108 समाजवादी एम्बुलेंस योजना में गड़बड़ी और स्वास्थ्य विभाग भर्ती घोटाला भी हुआ था। तकनीकी पदों की भर्तियों में एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया था, जिसमें एक ही व्यक्ति की पहचान और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर छह अलग-अलग जिलों में फर्जी नियुक्तियां प्राप्त की गई थीं। सालों तक अवैध रूप से वेतन निकाला जाता रहा था। आपकी सरकार में विश्व बैंक द्वारा पोषित करीब 700 करोड़ रुपए के 'यूपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट' घोटाले को भी जनता जनार्दन कभी नहीं भूल सकती। डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ इलाके में बदहाल स्वास्थ्य केंद्र, महामारी और मौसमी बीमारियों का कुप्रबंधन आपकी ही सरकार की देन हैं।

https://x.com/i/status/2064354490413924503

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


https://x.com/i/status/2064320909083824422

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान कार्ड को लेकर एक्स पर दी जानकारी ...

"मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित जनों से अपील करता हूं कि 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी पात्रजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य कैम्प पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों के लिए कार्ड अनुमन्य है।"

"मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि कैम्प में जाकर,कार्ड बनवाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज वाली इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।" 


Post a Comment