मानसिक व शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनाता है योग: ब्रजेश पाठक
180 देश योग का अभ्यास कर रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय परंपराओं को जीवित किया
लखनऊ। 21 जून
योग जीवन जीने की कला है। स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान करना चाहिए। लोगों में तेजी से योग के प्रति रूचि पैदा हो रही है। हम फिर से भारतीय परंपराओं के लिए पीछे लौट रहे हैं। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन समेत अन्य स्थानों पर योग हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजभवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहाकि मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि उन्होंने योग को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम किया है। आज वे दुनिया के 180 देशों के साथ योग अभ्यास कर भारत की परंपरा को जीवित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन जल्द उठने की जरूरत है। देर रात तक मोबाइल देखने से बचें। तभी जल्द उठ सकेंगे। सुबह उठने के बाद प्रकति के करीब जायें। पार्क, नदी के किनारे जाये। पैदल चले। साइकिल चलायें। योग और ध्यान करें। इससे तनाव दूर होगा। आप मानसिक व शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनायें। प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लें। दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करें।

Post a Comment