BREAKING NEWS

Big story

News

Featured Post

पर्चे पर हिंदी में दवाओं के नाम लिखें चिकित्सक : ब्रजेश पाठक

पर्चे पर हिंदी में दवाओं के नाम लिखें चिकित्सक : ब्रजेश पाठक पत्र के माध्यम से डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों से किया आग्रह  मरीजों की सुविधा के ...

Total Pageviews

BIG STORIES

Event more news

Latest Updates

मिशन शक्ति 2026 : बिजनौर में नवरात्र पर महिलाओं का सम्मान, घर-घर जाकर दिया सुरक्षा का संदेश

मिशन शक्ति 2026 : बिजनौर में नवरात्र पर महिलाओं का सम्मान, घर-घर जाकर दिया सुरक्षा का संदेश

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : शारदीय नवरात्र 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान *'मिशन शक्ति'* के तहत बिजनौर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है।

मिशन शक्ति 2026 : बिजनौर में नवरात्र पर महिलाओं का सम्मान, घर-घर जाकर दिया सुरक्षा का संदेश




इस अभियान के तहत *थाना कोतवाली शहर* की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी *ममता तेवथिया* और उनकी टीम ने घर-घर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181) और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

इसी क्रम में कोतवाली शहर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

*1. पीड़िताओं का सम्मान:* जिन परिवारों के विवादों का निस्तारण मिशन शक्ति केंद्र द्वारा कराया गया था, उन महिलाओं को थाने बुलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*2. उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान:* पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों - शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और खेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।

एसपी ने बताया कि मिशन शक्ति सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं है। टीम द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में शोहदों और मनचलों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त को और सघन कर दिया गया है, ताकि हर बेटी, हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

समाधान दिवस, बिजनौर : जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश कि निर्धारित समय में निष्पक्षता के साथ फरियादियों की समस्या का समाधान करें

समाधान दिवस, बिजनौर : जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश कि निर्धारित समय में निष्पक्षता के साथ फरियादियों की समस्या का समाधान करें

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को समाधान दिवस मे सुना, एसपी भी रहे मौजूद 

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 30 शिकायतों में से 06 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समाधान दिवस, बिजनौर : जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश कि निर्धारित समय में निष्पक्षता के साथ फरियादियों की समस्या का समाधान करें




बिजनौर, 17 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को तहसील नगीना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए इसकी प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत आर्य विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा तहसील परिसर में बनाई गई आकर्षक रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके मनोबल को बढ़ाया।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का इंस्पेक्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का इंस्पेक्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रतिदिन लगभग 3000 मरीजों की ओपीडी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का इंस्पेक्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश











बिजनौर, 17 अक्टूबर 2026। मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल संगीता सिंह ने शनिवार को महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर से संबद्ध पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अस्पताल में संचालित स्कैन एंड शेयर व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रखा जाए।

उन्होंने चिकित्सालय के 200 बेडेड नवीन भवन, नवीन ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं ओपीडी ब्लॉक का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने, मरीजों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्युत उपकरणों को सुचारु एवं अद्यतन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के संज्ञान में आया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 3000 मरीजों की ओपीडी होती है। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में सभी चिकित्सकों एवं संबंधित कर्मचारियों का दायित्व है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें, ताकि मरीजों को समय से उचित उपचार मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों के प्रति चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं शिष्ट होना चाहिए। मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

जनपद बिजनौर आगमन के दौरान मंडलायुक्त संगीता सिंह ने गंगा बैराज का भी दौरा किया तथा वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य चौधरी ललिता सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह पहुंची बिजनौर सेवा संकल्प अभियान में पहुंचकर रंगोली का किया निरीक्षण निरीक्षण

कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह पहुंची बिजनौर सेवा संकल्प अभियान में पहुंचकर रंगोली का किया निरीक्षण निरीक्षण

आयुक्त संगीता सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बनाई गई रंगोलियों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करें अपने दायित्वों का निर्वहन — आयुक्त संगीता सिंह

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर








बिजनौर, 17 अक्टूबर 2026 : आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद संगीता सिंह ने शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंदिरा बाल भवन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा के रंग, राष्ट्र के संग की संकल्पना को साकार करने में सहभागिता करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

आयुक्त संगीता सिंह ने ड्रोन के माध्यम से भी रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने रंगोलियों की सराहना करते हुए रात्रि में वहां दीप प्रज्ज्वलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुरादाबाद मंडल में सफलतापूर्वक संचालन किया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय एवं जनसहभागिता के माध्यम से अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उन्होंने अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देना होगा।

आयुक्त ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना से किए गए प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित सहित अन्य मजिस्ट्रेट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचार : ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचार : ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण 

चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं कराएं उपलब्ध 

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचार : ब्रजेश पाठक







मुरादाबाद/लखनऊ,17 अक्टूबर : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद मुरादाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार की गुणवत्ता एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में स्वच्छता तथा उपचार प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के साथ ही मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नियमित निगरानी की जाए, ताकि आमजन को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान हो और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनका विश्वास मजबूत बने, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मरीजों की सुविधा, उनकी संतुष्टि और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

अमेरिका-जर्मनी तक जियो की नजर, 12 साझेदारियों से 150 करोड़ यूजर्स तक पहुंच की उम्मीद

अमेरिका-जर्मनी तक जियो की नजर, 12 साझेदारियों से 150 करोड़ यूजर्स तक पहुंच की उम्मीद

• भारत में बड़े पैमाने पर साबित टेक्नोलॉजी को अब दुनिया तक ले जाने की तैयारी

• विकसित देशों से लेकर एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका तक तलाशे जा रहे अवसर

अमेरिका-जर्मनी तक जियो की नजर, 12 साझेदारियों से 150 करोड़ यूजर्स तक पहुंच की उम्मीद  • भारत में बड़े पैमाने पर साबित टेक्नोलॉजी को अब दुनिया तक ले जाने की तैयारी  • विकसित देशों से लेकर एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका तक तलाशे जा रहे अवसर

मुंबई, 17 अक्टूबर 2026: जियो के आईपीओ से पहले देशभर से मुंबई में जुटे ब्रोकर्स से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कंपनी के ग्लोबल प्लान का अब तक का सबसे ठोस संकेत दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करीब 12 रणनीतिक साझेदारियों के जरिए जियो की टेक्नोलॉजी 150 करोड़ अतिरिक्त यूजर्स तक पहुंच सकती है। अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों से लेकर पूर्वी एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका तक जियो संभावनाएं देख रहा है।

जियो पहले भी अपने इंटरनेशनल बिजनेस और इन-हाउस विकसित टेक्नोलॉजी स्टैक को विदेशी बाजारों में ले जाने की बात करता रहा है। लेकिन अब पहली बार इस योजना का संभावित पैमाना सामने आया है। यानी ग्लोबल विस्तार की कहानी सिर्फ इरादे तक सीमित नहीं है। कंपनी अब संभावित साझेदारियों और उनसे जुड़ सकने वाले यूजर बेस को संख्या में देख रही है।

आकाश अंबानी के मुताबिक जियो का अवसर केवल उन देशों में नहीं है जहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर है। अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित बाजारों में भी फाइबर रोलआउट की मौजूदा स्थिति कंपनी के लिए अवसर पैदा कर सकती है। इसके अलावा पूर्वी एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका भी संभावित बाजारों में शामिल हैं।

कंपनी का इरादा इन देशों में सीधे जाकर टेलीकॉम ऑपरेटर बनने का नहीं, बल्कि स्थानीय ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी कर अपना टेक्नोलॉजी स्टैक उपलब्ध कराने का है। जियो अपने इंटीग्रेटेड होम ब्रॉडबैंड स्टैक को ऐसे ही एक बड़े ग्लोबल अवसर के रूप में देखता है। आकाश ने कहा कि टेक्नोलॉजी बनाना और उसे बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक चलाना दो अलग क्षमताएं हैं—और जियो इन दोनों को भारत में साबित कर चुका है।

यही इस कहानी को जियो से आगे भारत के लिए भी महत्वपूर्ण बनाता है। भारत लंबे समय तक दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए विशाल यूजर मार्केट रहा है। अब जियो की कोशिश भारत में विकसित और भारत में करोड़ों लोगों के बीच scale की गई टेक्नोलॉजी को दुनिया के दूसरे बाजारों तक पहुंचाने की है। आकाश अंबानी पहले भी भारत के लिए टेक्नोलॉजी आयातक से टेक्नोलॉजी निर्यातक बनने की संभावना की बात कर चुके हैं।

इस ग्लोबल प्लान में होम ब्रॉडबैंड के अलावा 5G भी अहम हिस्सा हो सकता है। कंपनी अलग-अलग देशों की जरूरतों के मुताबिक अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग बाजार देख रही है।

अगर ये साझेदारियां आकार लेती हैं, तो जियो के लिए यह विदेशी बाजारों से कमाई का नया रास्ता होगा। साथ ही भारत के लिए इसका बड़ा संदेश यह होगा कि देश अब केवल टेक्नोलॉजी का बड़ा उपभोक्ता नहीं, बल्कि उसे बनाने, बड़े पैमाने पर चलाने और दुनिया को देने वाला खिलाड़ी बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

IPO खुलने से पहले जियो पर ₹2.5 लाख करोड़ के दांव, इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा मांग

IPO खुलने से पहले जियो पर ₹2.5 लाख करोड़ के दांव, इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा मांग

• रिटेल निवेशकों के लिए प्री-बुकिंग शुरू, कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर कर सकते हैं प्री-अप्लाई

• बड़े घरेलू और ग्लोबल संस्थागत निवेशकों से ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग- मीडिया रिपोर्ट्स

• एंकर निवेशकों की बिडिंग 19 अक्टूबर को, आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा

IPO खुलने से पहले जियो पर ₹2.5 लाख करोड़ के दांव, इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा मांग

मुंबई, 17 अक्टूबर 2026: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलने से पहले ही निवेशकों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ रिटेल निवेशकों के लिए कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर प्री-बुकिंग यानी प्री-अप्लाई शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ बड़े बिजनेस मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जियो आईपीओ के लिए करीब ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई है। यह करीब ₹30,200 करोड़ के पूरे आईपीओ साइज से आठ गुना से भी ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियो आईपीओ के लिए आई करीब ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती संस्थागत मांग में विदेशी लॉन्ग-ओनली फंड्स, सॉवरेन वेल्थ फंड्स, बड़े म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियां शामिल हैं। हालांकि इसे अभी औपचारिक आईपीओ सब्सक्रिप्शन नहीं माना जा सकता। यह बड़े निवेशकों की शुरुआती मांग और अलॉटमेंट में दिलचस्पी का संकेत है।

अलॉटमेंट में दिलचस्पी दिखाने वाले बड़े निवेशकों में जीआईसी, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे सॉवरेन फंड्स के साथ ब्लैकरॉक, फिडेलिटी और कैपिटल ग्रुप के नाम सामने आए हैं। घरेलू निवेशकों में एलआईसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड जैसे बड़े नाम बताए गए हैं।

इधर, रिटेल निवेशकों के लिए जियो आईपीओ की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर निवेशक अभी से अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। हालांकि यह औपचारिक सब्सक्रिप्शन नहीं है। प्री-अप्लाई में निवेशक पहले से अपना ऑर्डर दर्ज करता है, जिसे आईपीओ खुलने के बाद आगे प्रोसेस किया जाता है।

जियो आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर है और न्यूनतम लॉट 12 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए ₹13,428 की जरूरत होगी। आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।

इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 19 अक्टूबर को होगी। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि अभी दिख रही भारी संस्थागत दिलचस्पी औपचारिक एंकर अलॉटमेंट और बाद में आईपीओ सब्सक्रिप्शन में किस स्तर तक बदलती है।

बिजनौर : एसपी के के बिश्नोई ने किया एटीएम से फ्रॉड का खुलासा, दो गिरफ्तार

बिजनौर : एसपी के के बिश्नोई ने किया एटीएम से फ्रॉड का खुलासा, दो गिरफ्तार 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब बिजनौर पुलिस ने एटीएम से फ्रॉड करके सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया बताया जाता है की ये शातिर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की पुरानी एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर सेंधमारी करने का काम करते थे 

बिजनौर : एसपी के के बिश्नोई ने किया एटीएम से फ्रॉड का खुलासा, दो गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि कि टैक्सी ड्राइवर आरिफ सिर्फ 5 क्लास तक पढ़ा है और इसमें यूट्यूब पर एटीएम में सेंधमारी करने का तरीका सीखा घटना का खुलासा करते हुए एसपी के के बिश्नोई ने बताया कि नजीबाबाद के रहने वाले वसीम ने शिकायत कर बताया था कि एटीएम कार्ड से फ्रॉड करके उसके ₹5000 निकाल लिए 

इसी तरह एक और घटना में इसेपुर के रहने वाले हनी राज ने बताया कि कि उसके भी एटीएम कार्ड से फ्रॉड करके रकम निकाल ली गई पुलिस ने दोनों शिकायती पत्रों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस ने आरिफ आरिफ निवासी फुलसनदा और शकील निवासी नहटौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है 

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी स्टेट बैंक आफ इंडिया की पुरानी एटीएम मशीनों मशीनों पर पहुंचकर एक काश शटर के बाहर एक लोहे का बॉक्स चिपका देते थे यह बॉक्स हो बहू एटीएम मशीन का ही हिस्सा लगता था जब कोई एटीएम से पैसा निकालने के लिए आता था तो नोट एटीएम से निकालकर कैश शटर के बाहर लगे बॉक्स में गिर जाते थे 

जबकि पैसे निकालने आए व्यक्ति को लगता था कि नोट निकले ही नहीं आरोपी एटीएम के अंदर एक लकड़ी का बॉक्स भी चिपक कर रखते थे उसमें एक मोबाइल फोन स्पीकर ऑन कर चालू हालत में होता था एटीएम के आसपास ही खड़े होकर बॉक्स में रखें मोबाइल पर अनाउंस कर देते थे कि एटीएम मशीन में खराबी है दूसरे एटीएम से रकम निकाल ले जिससे कि अलाउंस सुनने के बाद पैसा निकालना आया व्यक्ति वहां से चला जाए 

जब एटीएम कार्ड धारक वहां से निकल जाता था तो आरोपी अंदर जाकर काश शटर के बाहर लगे बॉक्स को निकाल लाते थे उसी में नोट भी मिलते थे आरोपियों ने बिजनौर शहर में चार से पांच बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया है आरोपियों के पास से एक कर छह मोबाइल चार बॉक्स और 6400 नखत बरामद हुए हैं इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एस पी के के बिश्नोई, एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह और एसपी देहात गौतम राय मौजूद रहे


लखनऊ : मेटा के अलर्ट से पुलिस ने मात्र 10 मिनट में पहुंचकर युवक के प्राणों की रक्षा की

लखनऊ : मेटा के अलर्ट से पुलिस ने मात्र 10 मिनट में पहुंचकर युवक के प्राणों की रक्षा की

मेटा के अलर्ट से पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस द्वारा मात्र 10 मिनट में 26 वर्षीय युवक के घर पहुंचकर उसके प्राणों की रक्षा की गयी

कमिश्नरेट लखनऊ, थाना सआदतगंज की पुलिस द्वारा मात्र 10 मिनट के अन्तराल में डिलीवरी बॉय के पास पहुंचकर उसके प्राणों की रक्षा की गयी।

दिनांक 15-10-2026 को कमिश्नरेट लखनऊ, थाना सआदतगंज के 26 वर्षीय युवक द्वारा अपनी पत्नी से विवाद के कारण उत्पन्न अवसाद में आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशानुसार मुख्यालय द्वारा प्राप्त अलर्ट के आधार पर तत्काल पीड़ित की लोकेशन ट्रेस कर कमिश्नरेट लखनऊ को सूचित किया गया। 

लखनऊ : मेटा के अलर्ट से पुलिस ने मात्र 10 मिनट में पहुंचकर युवक के प्राणों की रक्षा की

दिनांक 01-01-2023 से 10-10-2026 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 4071 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस को मेटा सुसाइडल अलर्ट की नवीन पहल के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Award-2025 तथा The Economic Times GovTech Awards-2026 से सम्मानित किया गया है 

दिनांक 15-10-2026 को कमिश्नरेट लखनऊ थाना सआदतगंज निवासी 26 वर्षीय डिलीवरी बॉय द्वारा “मैं बहुत परेशान हूँ, मेरी बीवी और उसके घरवाले मेरे ख़िलाफ़ हैं, यह कहते हुए, आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। उक्त पोस्ट के संबंध में दिनांक 15-10-2026 को सायंकाल 03:51 PM पर मेटा कंपनी की तरफ से मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ, जिसका तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, राजीव कृष्ण द्वारा उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। मेटा कंपनी द्वारा भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल डिलीवरी बॉय की लोकेशन ज्ञात कर कमिश्नरेट लखनऊ को प्रकरण से अवगत कराया गया। 

मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन के आधार पर क मिश्नरेट लखनऊ, थाना सआदतगंज के उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, आरक्षी आशीष पाल व आरक्षी अवनीश कुमार युवक के घर पहुँचे तथा युवक द्वारा किए गए आत्महत्या सम्बन्धी पोस्ट से उसके परिजनों को अवगत कराकर उनको साथ लेकर मात्र 10 मिनट में पुलिस टीम युवक के पास पहुंच गई। युवक पुल पर खड़ा नदी की तरफ़ देख रहा था और कुछ बड़बड़ाते हुए रो रहा था। युवक को देखकर प्रतीत हो रहा था की उसका आशय नदी में कूदने का था । पुलिसकर्मियों द्वारा बिना समय गवाए युवक को मौके से हटाकर अलग ले जाया गया।

युवक के सामान्य स्थिति में आने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। युवक का अपनी पत्नी से तथा ससुराल वालों से विवाद चल रहा था जिस कारण वह मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद में आ गया था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठाया। 

पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गयी ।

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है। दिनांक 0 1-01-2023 से 10-10-2026 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 4071 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चुकी है ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव एवं सहयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन 

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, 11 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर, 2027 की आगामी अर्हता तिथियों के लिए भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव एवं सहयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव एवं सहयोग

लखनऊ, 16 अक्टूबर, 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) एवं पुर्नव्यवस्थापन (Rearrangement) की प्रक्रिया 02 नवम्बर, 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 नवम्बर, 2026 को एकीकृत मसौदा मतदाता सूची (Draft Roll) को प्रकाशित किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को होगा।

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए, नाम सम्मिलित किए जाने पर आपत्ति अथवा नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा निवास परिवर्तन, प्रविष्टियों में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के प्रतिस्थापन एवं दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। पात्र नागरिक इन फॉर्मों को ऑफलाइन भरकर बूथ लेवल अधिकारियों को प्राप्त करा सकते हैं अथवा ऑनलाइन Voter Service Portal (https://voters.eci.gov.in) या ECINET ऐप के माध्यम से भी भर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण के अंतर्गत ऐसे पात्र नागरिक, जिनकी आयु 01 अक्टूबर, 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, साथ ही वे युवा जो 01 जनवरी, 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हैं। इसके अतिरिक्त, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर, 2027 को अर्हता तिथि के आधार पर पात्र होने वाले भावी मतदाताओं से भी अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन अग्रिम आवेदनों का निस्तारण संबंधित अर्हता तिथि की तिमाही में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सामान्यतः किसी भी मतदेय स्थल पर 1,200 से अधिक मतदाता न हों। नए मतदेय स्थलों के निर्धारण एवं मौजूदा मतदेय स्थलों के पुर्नव्यस्थापन में भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की सुविधा, परिवार के सदस्यों के नाम एक ही अनुभाग में रखने तथा मतदेय स्थल तक पहुंचने मैं होने वाली असुविधा को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मतदेय स्थलों की सीमाओं में स्पष्टता तथा भवनों की उपयुक्तता भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दिशा-निर्देशों एवं नियमों के संबंध में अवगत कराया जाए। इसके अतिरिक्त मतदेय स्थलों के सम्भाजन, आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति अवधि के प्रारम्भ तथा अन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय भी राजनैतिक दलों के साथ जिला स्तर पर बैठकें आहूत की जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से यह सुनिश्चित कर लें की उनके द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति कर ली गयी है। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा संबंधित बूथ लेवल एजेण्ट को भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्ति अवधि में प्राप्त समस्त फार्मों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएगी। आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्ट को दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिकतम 10 फार्म (फार्म-6/7/8) प्रतिदिन बूथ लेवल अधिकारी को दिया जाना अनुमन्य किया गया है। यदि बूथ लेवल एजेन्ट द्वारा सम्पूर्ण दावा एवं आपत्ति अवधि में 30 फार्म से अधिक फार्म जमा किये जाते है, तो इसका पुनः सत्यापन स्वयं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश दिनांक 09.10.2026 के क्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 में उल्लिखित प्राविधानों के क्रम में फार्म-7 में मिथ्या घोषणा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।

बैठक में समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस), कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (एम), बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिजनौर : किरतपुर थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर एक आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर : किरतपुर थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने हलाला के नाम पर जबरदस्ती करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने पति, सास और देवर समेत चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरन तलाक देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बिजनौर : किरतपुर थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में एसपी के के बिश्नोई ने बताया कि 14 तारीख को एक बहुत दुखद घटना हुई जिसमें एक महीना ने थाना हाजा पर हाजिर होकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने बताया कि हलाला के नाम पर उसके साथ बलात्कार हुआ है उसने बताया कि मुजम्मिल के साथ उसका निकाह हुआ था उसके उसके दो साल बाद मुजम्मिल ने जबरदस्ती उसको तलाक दे दिया

रात के बाद महिला ने इच्छा विदाई की मैं तलाक को स्वीकार नहीं करती हूं और मैं वापस जाना चाहती हूं तभी उसको बताया गया की धर्म के अनुसार उसको हलाला कराना जरूरी है इस कृत्य का उसने विरोध किया फिर भी जबरदस्ती और मारपीट करके इसके साथ शाहनवाज में गलत काम किया इसके बाद ही महिला ने थाने पर आकर शिकायत की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है

बाइट के के बिश्नोई एस पी बिजनौर


जियो IPO पर एनालिस्ट्स बुलिश, लिस्टिंग पर 15-20% तक बढ़त की उम्मीद

जियो IPO पर एनालिस्ट्स बुलिश, लिस्टिंग पर 15-20% तक बढ़त की उम्मीद

· एमके रिसर्च ने दी ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग, ग्रोथ के मुकाबले वैल्यूएशन को माना वाजिब

· 5G पर भारी निवेश का दौर खत्म होने से कैश फ्लो मजबूत होने की उम्मीद

· जियो की अलग लिस्टिंग से RIL शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद

जियो IPO पर एनालिस्ट्स बुलिश, लिस्टिंग पर 15-20% तक बढ़त की उम्मीद · एमके रिसर्च ने दी ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग, ग्रोथ के मुकाबले वैल्यूएशन को माना वाजिब  · 5G पर भारी निवेश का दौर खत्म होने से कैश फ्लो मजबूत होने की उम्मीद  · जियो की अलग लिस्टिंग से RIL शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद

मुंबई, 16 अक्टूबर 2026 : जियो प्लेटफॉर्म्स का प्राइस बैंड सामने आने के बाद आई कई एनालिस्ट रिपोर्ट्स ने कंपनी के IPO को हरी झंडी दी है। मार्केट एक्सपर्ट्स को लिस्टिंग पर करीब 15 से 20% तक शुरुआती बढ़त की संभावना नजर आ रही है। हालांकि यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग बाजार की परिस्थितियों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगी।

16 अक्टूबर को जारी अपनी IPO नोट में एमके रिसर्च ने जियो IPO को ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी की मार्केट लीडरशिप, प्राइसिंग पावर, मजबूत एक्जीक्यूशन और आगे के ग्रोथ अवसरों को देखते हुए मौजूदा प्राइस बैंड वाजिब है।

इसी बीच, स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट ने भी जियो IPO को ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक FY26 की कमाई के आधार पर ऊपरी प्राइस बैंड पर जियो का P/E करीब 33.3 गुना है, जबकि भारती एयरटेल का 40.7 गुना। यानी इस पैमाने पर स्वास्तिका जियो को एयरटेल के मुकाबले करीब 18% कम वैल्यूएशन पर देखता है। 

वहीं, एक अलग वैल्यूएशन आधार पर कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स ने जियो की कीमत उसकी कमाई के करीब 33.5 गुना और भारती एयरटेल की करीब 38.9 गुना आंकी है। इस हिसाब से जियो करीब 14% सस्ती दिखती है। हालांकि एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी की आगे की कुछ ग्रोथ का असर मौजूदा कीमत में पहले से शामिल है।

एनालिस्ट्स के मुताबिक जियो के लिए एक बड़ी राहत यह है कि 5G नेटवर्क पर भारी निवेश का दौर अब काफी हद तक पूरा हो चुका है। एमके रिसर्च का कहना है कि FY24 से FY26 के बीच कंपनी का पूंजीगत खर्च, रेवेन्यू के 48.8% से घटकर 23.3% रह गया। FY26 में कंपनी का फ्री कैश फ्लो करीब ₹32,500 करोड़ रहा। रिपोर्ट का मानना है कि आगे बड़े निवेश की जरूरत घटने से जियो के पास ज्यादा नकदी बच सकती है।

लंबी अवधि में मार्केट एक्सपर्ट्स की नजर सिर्फ मोबाइल कारोबार पर नहीं है। होम ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज, क्लाउड, AI और अपनी टेक्नोलॉजी को विदेशी बाजारों में ले जाना अगले ग्रोथ ड्राइवर माने जा रहे हैं। एमके ने भी होम ब्रॉडबैंड को अगला बड़ा ग्रोथ ड्राइवर और कंपनी की इन-हाउस टेक्नोलॉजी स्टैक को इंटरनेशनल अवसर बताया है।

जियो की अलग लिस्टिंग का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी दिखा है। 15 अक्टूबर को जियो का प्राइस बैंड सामने आने के बाद RIL का शेयर करीब 3.4% चढ़ा। बाजार की नजर इस बात पर भी है कि जियो की स्वतंत्र लिस्टिंग से RIL शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना और मजबूत हो सकती है।

प्रदेश में 17 एवं 24 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प होंगे आयोजित

प्रदेश में 17 एवं 24 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प होंगे आयोजित 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं शत-प्रतिशत बूथों पर कैम्प आयोजित करने के दिए निर्देश

कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ, मतदाता पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे फार्म-6

लखनऊ, 13 अक्टूबर, 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार), 2026 को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैम्प दिवसों पर प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म 6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण अधिकारियों को अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।

श्री रिणवा ने बताया कि विशेष कैम्पों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों को भी कैम्पों की तिथियों के संबंध में सूचित किया जाएगा। कैम्पों के चयनित फोटो एवं वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का पर्यवेक्षण करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष कैम्प दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक बूथ पर कैम्प का आयोजन कराया जाए। साथ ही, अभियान के अंतर्गत प्राप्त होने वाले फार्मों का उचित रखरखाव तथा सभी संबंधित अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न आने पाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 17 एवं 24 अक्टूबर, 2026 को अपने मतदेय स्थल पर आयोजित विशेष कैम्प में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित

लखनऊ, 15 अक्टूबर, 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन 02 नवंबर, 2026 तक पूरा किया जाएगा। एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।

बिजनौर : एसपी ने वाहनों से बकाया किस्त वसूल करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले और वाहन छीनने वाले गिरोह का खुलासा किया

बिजनौर : एसपी ने वाहनों से बकाया किस्त वसूल करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले और वाहन छीनने वाले गिरोह का खुलासा किया

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

अवैध वसूली करने वाले और वाहन छीनने वाले गिरोह का खुलासा

एसपी के के बिश्नोई ने बताया कि वाहनों को टारगेट बनाकर यह गिरोह अवैध वसूली करता था 

पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से इस गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया 

बिजनौर : एसपी ने वाहनों से बकाया किस्त वसूल करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले और वाहन छीनने वाले गिरोह का खुलासा किया

एसपी ने बताया कि नगीना के मोहल्ला छिपी पाडा के रहने वाले खालिद ने थाने में शिकायती पत्र देकर कहा था कि की नगीना के ही बीपी उर्फ सेठी मुरादाबाद के रहने वाले अनुराग और दो अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया उन्होंने बाइक के बदले 56000 की मांग की और विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए 5500 नकद और बाइक छीनकर फरार हो गए


पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए नगीना कस्बे के कोटरा के रहने वाले पुष्पेंद्र और नजीबाबाद के सिकंदरपुर वासी गांव के आकाश का नाम सामने आने पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशान देही पर बाइक भी बरामद कर ली गई है पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि रायपुर अप के जरिए फाइनेंस की किस्त बकाया होने पर वाहन स्वामियों की जानकारी जुटते थे उसके बाद वाहन मालिकों को गाड़ी छीलने की धमकी देते थे और वाहन मालिकों से अवैध वसूली करते थे 

मोहन मालिकों से जो बाइक वगैरह चित थे उसको हरिद्वार में अजय एसोसिएट्स के यहां जमा कर देते थे पूरा मामला इस तरह है कि यह गिरोह रेपो ऐप से यह जानकारी जुटाते थे कि किस वाहन की किस्त बाकी है ऐप से जानकारी लेने के बाद चौराहों पर वाहनों को पड़कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे और उनसे वसूली करते थे इस प्रकार जो बाइक वगैरह उनसे छीनते थे


बिजनौर : पत्रकारों को डिटेन किए जाने के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

बिजनौर : पत्रकारों को डिटेन किए जाने के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने दिल्ली की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया

भारत में पत्रकार आयोग का गठन कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

बिजनौर : पत्रकारों को डिटेन किए जाने के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

बिजनौर : दिल्ली में समाचार कवरेज कर रहे पत्रकारों को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, जनपद बिजनौर ने कड़ा विरोध जताते हुए राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर के माध्यम से भेजा है। समिति ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने, जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की है। डीएम की ओर से ज्ञापन लेने के लिए बाल इंदिरा भवन में विजय कुमार नायब तहसीलदार सदर को  भेजा गया। 

समिति के जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने ज्ञापन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने लाने के साथ ही आम नागरिकों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में समाचार संकलन और कवरेज के दौरान पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकना प्रेस की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है।

ज्ञापन में कहा गया कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकारों की स्वतंत्रता केवल मीडिया जगत का विषय नहीं, बल्कि आम जनता के सूचना पाने के अधिकार से भी जुड़ी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है, लेकिन किसी भी पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई कानून के अनुरूप और उचित आधार पर होनी चाहिए। यदि संबंधित मामले में किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा नियमों का उल्लंघन अथवा अधिकारों का दुरुपयोग किया गया है, तो निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रमुख मांगें

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने राष्ट्रपति से दिल्ली की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक लगाने तथा पत्रकारों की शिकायतों के निस्तारण की मांग की है। इसके अतिरिक्त देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, उत्पीड़न, धमकी और हिंसा की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई की व्यवस्था बनाने तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए पत्रकारों के अधिकारों से संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी उठाई गई है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि समिति का उद्देश्य कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करना नहीं, बल्कि कानून के दायरे में पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। समिति ने संबंधित घटना की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि पत्रकार बिना भय और दबाव के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर जहीर अहमद, जुबैर खान, फैसल खान, फैजान खान, अशरफ अली, अल्ताफ रजा, शाही अराफ़ात सैफी, संजय अग्रवाल, नमित सिंघल, मनोज शर्मा, मोहम्मद सुहैल राजू, नौशाद सैफी, झालू से इम्तियाज अली, मास्टर असलम आदि मौजूद रहे।

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

· आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन

· होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य

· चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

मुंबई, 15 अक्टूबर 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने अगले दौर की ग्रोथ का रोडमैप सामने रखा है। मुंबई में पत्रकारों के साथ बातचीत में जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को कंपनी के तीन बड़े ग्रोथ इंजन बताया। कंपनी का मानना है कि टेक्नोलॉजी, डिजिटल गेटवे और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर वह FY31 तक भारत की करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

आकाश अंबानी ने कहा, “हमारे बिजनेस की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हमारा ग्राहक है।” उन्होंने कहा कि जियो का फोकस हर भारतीय, हर घर और हर एंटरप्राइज को बेहतर और किफायती डिजिटल सेवाएं देने पर रहेगा। जियो के पास फिलहाल करीब 53.3 करोड़ कनेक्टिविटी ग्राहक हैं और कंपनी भारत के 60% से ज्यादा डेटा ट्रैफिक को संभालती है।

मोबिलिटी में कंपनी अगले पांच वर्षों में करीब 34 करोड़ नए 4G और 5G ग्राहकों का बाजार देख रही है। आकाश के मुताबिक इसमें करीब 10 करोड़ ऐसे नए ग्राहक होंगे जो पहली बार मोबाइल कनेक्शन लेंगे, जबकि करीब 24 करोड़ ग्राहक 2G से 4G और 5G की ओर बढ़ सकते हैं। FY26 में जियो के नेट एक्टिव मोबाइल ग्राहक दूसरे नंबर के ऑपरेटर के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा बढ़े।

होम ब्रॉडबैंड को कंपनी आने वाले वर्षों का बड़ा ग्रोथ इंजन मान रही है। जियो के अभी करीब 2.86 करोड़ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं और कंपनी इस बेस को आगे 10 करोड़ घरों तक ले जाना चाहती है। FY26 में देश में जुड़े कुल नए फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों में करीब 67.5% हिस्सेदारी जियो की रही। आकाश ने बताया कि कंपनी फाइबर के साथ अपनी वायरलेस टेक्नोलॉजी के जरिए देश के 19,000 पिन कोड तक पहुंच बढ़ा रही है।

तीसरा ग्रोथ इंजन एंटरप्राइज और इंटरनेशनल कारोबार है। जियो भारत में करीब ₹5.1 लाख करोड़ यानी 56.8 अरब डॉलर का एंटरप्राइज डिजिटल सर्विसेज बाजार देख रहा है। आकाश के मुताबिक देश की लगभग 65% बैंक शाखाएं जियो नेटवर्क से जुड़ी हैं।

जियो अपनी बनाई एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी स्टैक को चुनिंदा विदेशी बाजारों में भी मॉनेटाइज करना चाहता है। कंपनी की योजना सिर्फ सॉफ्टवेयर बेचने की नहीं, बल्कि ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों के साथ मैनेज्ड सर्विस पार्टनर के रूप में काम करने की है। आकाश ने कहा कि इससे भारत टेक्नोलॉजी आयातक से टेक्नोलॉजी निर्यातक बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इससे पहले ईशा अंबानी ने जियो की शुरुआत और रिलायंस की कारोबारी सोच का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी लंबे समय की सोच, बड़े पैमाने, मजबूत एक्जीक्यूशन और वित्तीय अनुशासन पर भरोसा करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत उदय कोटक ने रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और 1977 के रिलायंस IPO को याद करते हुए की।