BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : गैस की किल्लत नहीं, अवैध भंडारण, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की सूचना पर लेंगे एक्शन - डीएम

बिजनौर : गैस की किल्लत नहीं, अवैध भंडारण, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की सूचना पर लेंगे एक्शन - डीएम 

बिजनौर जिला अधिकारी जसजीत कौर ने वीडियो वर्जन जारी कर कहा कि गैस और डीजल पैट्रोल की कोई कमी नहीं 

आम जनता को जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि कोई भी अफवाहों पर ध्यान ना दें 

दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया

अवैध भंडारण एवं जमाखोरी अथवा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा निरंतर टीमों के माध्यम से जांच की जा रही

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर, 12 मार्च 2026 :- जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि गैस सिलेण्डर की किल्लत एवं पेट्रोल / डीजल की कमी का समाचार प्रसारित हो रहा है, जोकि पूरी तरह अफवाह पर आधारित है। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से घरेलू पदार्थों का रिजर्व स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में बेबुनियाद अफवाहों पर उपभोक्ताओं द्वारा अधिक बुकिंग करने से सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण गैस बुकिंग में समस्या आ रही है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है, जिसके अंतर्गत दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में किसी भी अवैध भंडारण एवं जमाखोरी अथवा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा निरंतर टीमों के माध्यम से जांच की जा रही है। प्रश्नगत स्थिति पर गंभीरता से प्रशासन के द्वारा नजर रखी जा रही है तथा तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों के द्वारा पहले की अपेक्षा सप्लाई में बढ़ौतरी की सूचना दी गई है।

उन्होंने आह्वान किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दे, जिलें में गैस एवं पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है। यदि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या किसी उपभोक्ता को आती है तो वह जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, बिजनौर के मौ० नं0-7839564755 पर सूचित करें। आप की समस्या का तत्काल नियमानुसार समाधान किया जायेगा।             

बाइट : जसजीत कौर, डीएम बिजनौर


Post a Comment