BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआईजी, डीएम, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया

बिजनौर : सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआईजी, डीएम, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के अफजलगढ़ इलाके में कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां का जायज़ा लिया इसी क्रम में आज डीआईजी मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद मुनिराज सिंह, जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अफजलगढ़ पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया

बिजनौर : सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीआईजी, डीएम, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया

अफजलगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर गावड़ी गांव में बने प्रस्तावित जनसभा स्थल, हेलीपैड, यातायात व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए 

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर अफजलगढ़ इलाके के आलमपुर गांव में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और कई करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पुरी तैयारी में लगा हुआ है मुरादाबाद मंडल के डीआईजी मुनिराज सिंह ने आलमपुर गावड़ी गांव में पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी ली है उनके साथ बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी मौजूद रहे... डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए इस मौके पर जिले के सभी पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

Post a Comment