BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : धामपुर के मौहड़ा में अवैध प्लाटिंग और खेत के रास्ते को अवरुद्ध करने वाले अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया

बिजनौर : धामपुर के मौहड़ा में अवैध प्लाटिंग और खेत के रास्ते को अवरुद्ध करने वाले अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के धामपुर इलाके के गांव मौहड़ा में अवैध प्लाटिंग और खेत तक जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 

बिजनौर के धामपुर इलाके के गांव मौहड़ा में अवैध प्लाटिंग और खेत तक जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव मौहड़ा निवासी पल्लवी पत्नी राहुल कुमार ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है तथा इस दौरान उनके खेत तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। शनिवार को नायब तहसीलदार कपिल आजाद के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को हटाकर बंद रास्ते को खुलवाया। इस दौरान नायब तहसीलदार कपिल आजाद, विनियमित क्षेत्र विभाग के कर्मचारी योगेंद्र कुमार, लेखपाल प्रभात कुमार, छत्रपाल सिंह, राकेश कुमार, संध्या राजपूत सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।






Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment