BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : महिला डॉक्टर ने बीजेपी नेता पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया!

बिजनौर : महिला डॉक्टर ने बीजेपी नेता पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया !

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : चांदपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला डॉक्टर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता पर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है पीड़ित महिला डॉक्टर ने बीजेपी के जिला मंत्री पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रभात यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है 

महिला डॉक्टर ने अपनी तहरीर में भाजपा नेता पर अश्लील फोटो बनाकर पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया है इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है मंगलवार की देर श्याम चांदपुर थाने में  महिला डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके पति की मौत के बाद उसके क्लीनिक पर प्रभात यादव और उसकी पत्नी का आना-जाना शुरू हो गया आरोप है इसी बीच प्रभात यादव ने खाने में कोई नशीली दवाई मिलकर दे दी और बेहोशी की हालत में अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल से बना लिए और उसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल कर धन की मांग करने लगा 

आरोपी ने महिला डॉक्टर को जान से मारने की भी धमकी दी और इसके बाद महिला डॉक्टर के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया पीड़ित महिला ने तहरीर में आगे बताया कि उसकी अपनी जान का खतरा है


उसने पुलिस प्रशासन से अपनी जान की सुरक्षा करने की मांग की जिससे कि वह अपना नर्सिंग होम संचालित कर सके इस मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ बॉबी ने प्रभात यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है

बाइट पीड़ित महिला डॉक्टर


Post a Comment