बिजनौर : होटलों पर “दबंगों की फर्जी छापेमारी” का खेल! आरोपी गैंग को नजीबाबाद में पुलिस ने लिया हिरासत में
राजन होटल में खुद “अधिकारी” बन पहुंची टीम को पुलिस उठा लाई थाने, जिलेभर में मची खलबली
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर जिले में पिछले कई दिनों से होटलों पर कथित छापेमारी और चेकिंग कर दहशत फैलाने वाली टीम आखिरकार नजीबाबाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। आरोप है शुक्रवार दोपहर नजीबाबाद के राजन होटल में पहुंचे कथित राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ भारत के कुछ पदाधिकारियों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि टीम बिना किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस बल के होटल में घुसकर पूछताछ और चेकिंग जैसी कार्रवाई कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को अपने कब्जे में ले लिया।
स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का आरोप है कि जिले में कई जगह इसी तरह दबाव बनाकर कार्रवाई का माहौल तैयार किया जा रहा था। लोगों के बीच चर्चा है कि खुद को अधिकारी जैसा दिखाकर होटल संचालकों पर दबाव बनाया जाता था, जिससे कारोबारियों में डर का माहौल बन गया था।
राजन होटल की घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर टीम किस अधिकार से होटल में “छापेमारी” कर रही थी और इसके पीछे मकसद क्या था। सूत्रों के अनुसार, मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और कई अहम पहलुओं की जांच की जा रही है।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment