BREAKING NEWS

Big story

News

बिजली व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया हमला, जारी किये आंकड़े

बिजली व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया हमला, जारी किये आंकड़े 

उत्तर प्रदेश में गर्मी में बिजली कटौती और बिजली संकट को लेकर जनता में नाराज़गी और विपक्ष के हमले के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पोस्ट करके आंकड़े जारी कर जवाब दिया उन्होंने कहा.....

आज कल समाजवादी पार्टी के माननीय मुखिया को यूपी की बिजली व्यवस्था बहुत कमज़ोर दिख रही है। उनसे कहना चाहूँगा कि:

आईना जब भी उठाया करो, पहले खुद देखो फिर दिखाया करो

बिजली व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ने किया हमला, जारी किये आंकड़े

1. आपके सहित समाजवादी पार्टी के चार-चार शासनकाल के अंत में 2012-17 में यूपी की बिजली की औसत पीक डिमांड 13000 MW थी।
2. जबकि पिछले चार वर्षों का औसत है  30000 MW-यानी कि आपका अढ़ाई गुना।
3. आज यूपी चार वर्षों से देश में सबसे ज़्यादा पीक विद्युत आपूर्ति करने वाला प्रदेश बना है। जो पहले निचले पायदान पर होता था।
4. 2017 की अपेक्षा लगभग दो गुने से ज़्यादा उपभोक्ताओं को आज बिजली दी जा रही है। आपके समय के 1.80 करोड़ के सापेक्ष 3.70 उपभोक्ता हैं आज।
5. 1947 से 2017 के 70 वर्षों में  आपके द्वारा छोड़े गए लगभग 1.70 लाख मजरों का विद्युतीकरण अब किया गया है।
6. ग्रामीण विद्युतीकरण और नगरीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम ने प्रदेश की छवि बदल दिया है।
7. 2017 में यूपी में तापीय बिजली का अपना ख़ुद का अधिकतम उत्पादन 5160 MW था जो 2022 में  बढ़कर 5820 MW हुआ और आज 9120 MW है-यानी कि लगभग दोगुना।
8. अब हम इसे तीन गुना करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
9. हमारे प्रस्ताव पर मेजा में 3x800 MW की नई तापीय ऊर्जा परियोजना के लिए सरकार ने मंज़ूरी दिया है।
10. 2400 MW की इस क्षमता की लागत रूपया 38358 करोड़ होगी।
11. इसी प्रकार मिर्जापुर  में 2x800 MW की नई तापीय ऊर्जा परियोजना के लिए  भी सरकार ने मंज़ूरी दिया है।
12. उसी प्रकार सभी स्रोतों से 2017 में यूपी में 11803 MW विद्युत उपलब्ध थी जो 2022 में  बढ़ाकर 15395 MW हुई और आज 2025 में यह 20038 MW है- यानी कि लगभग दो गुनी।
13. इसी प्रकार की ऐतिहासिक वृद्धि ट्रांसमिशन क्षेत्र में हुई है। 2017 में बड़े उपकेंद्रों की कुल क्षमता 39000 MVA थी जो 2022 में बढ़कर 1 lakh MVA हुई और आज 2025 में यह 2 लाख MVA है- यानी कि आपके समय की लगभग 6 गुनी।
14. डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता में भी अपार वृद्धि हुई है। उदाहरण के रूप में आपके समय के छोड़े हुए 1.59  लाख किमी जर्जर तार पिछले चार वर्ष में बदले गए हैं।
15. आपके समय से लटकते-टूटते 30 लाख खंभों को नए खंभों से तीन साल में ही बदला गया है।
16. 2017 के पहले कुछ चुनिंदा जिलों और गांवों में बिजली आती थी।
17. ⁠आज हर गांव, हर नगर, हर जिले, हर दुकान, हर प्रतिष्ठान और सब जगह पर 18 से 24 चौबीस घंटे बिजली दी जा रही है।
18. ⁠स्थानिक परिस्थितियों के कारण कहीं और कभी आने वाले व्यवधान को दूर करते हुए  सभी विद्युत कर्मी जनसेवा में निरंतर लगे हैं।
19. ⁠भीषण गर्मी के कारण अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में लगे हुए हम सबका आप जैसे अनुभवी व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए।

रही बात बबूल की तो ये फैसला तो हो चुका है। वो तो आपने लगाए हैं। हम उन्हें समूल नष्ट कर रहे हैं। एक और आइना साथ में अटैच है। वो भी झूठ नहीं बोलेगा।

https://x.com/i/status/2057865716242722927

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment