BREAKING NEWS

Big story

News

Outfit से लेकर Oily Skin तक - AI बना आपका पर्सनल स्टाइल बडी

Outfit से लेकर Oily Skin तक - AI बना आपका पर्सनल स्टाइल बडी

जियो पवेलियन में ‘Your Intelligent Wardrobe’ ने खींचा ध्यान

डिजिटल क्लोसेट से स्किन स्कैन तक, Gen Z में दिखा खास उत्साह

•      “आप किस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं” इस सबका हिसाब AI रखेगा

•     AI-पावर्ड फेस स्किन एनालिसिस टूल, फोटो अपलोड करते ही 14 से अधिक पैरामीटर पर त्वचा का विश्लेषण, जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन, रिंकल्स और स्किन टोन

Outfit से लेकर Oily Skin तक - AI बना आपका पर्सनल स्टाइल बडी

नई दिल्ली, 20 फरवरी : इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ चैटबॉट या कोडिंग तक सीमित नहीं दिखा। जियो के पवेलियन में AI ने फैशन और ब्यूटी की दुनिया में भी जबर्दस्त एंट्री मारते हुए यह दिखाया है कि आने वाले समय में “आप क्या पहनते हैं”, “आपकी त्वचा कैसी है” या “आप किस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं” इस सबका हिसाब AI रखेगा।

आपकी अलमारी अब डेटा-ड्रिवन

Your Intelligent Wardrobe’ नाम के डेमो में पेश किया गया डिजिटल क्लोजेट (Digital Closet) यूजर्स को अपनी पूरी अलमारी का डिजिटल कैटलॉग बनाने की सुविधा देता है। कपड़ों की फोटो अपलोड करते ही आपका वर्चुअल क्लोसेट तैयार हो जाता है।

सिस्टम का “वॉर्डरोब इनसाइट्स” फीचर बताता है कि कौन-से कपड़े ज्यादा पहने गए और कौन-से महीनों से “इंतजार” कर रहे हैं। यानी AI अब यह भी पूछ सकता है - “यह जैकेट आखिरी बार कब पहनी थी?”

इसके साथ “AI स्टाइलिस्ट” आपके ही क्लोसेट से पर्सनलाइज्ड आउटफिट सजेशन देता है। लुकबुक्स और आउटफिट कैलेंडर जैसे फीचर रोज़ाना के पहनावे को ट्रैक करने में मदद करते हैं, जबकि मिक्स एंड मैच टूल नए कॉम्बिनेशन आज़माने का मौका देता है। फैशन अब सिर्फ पसंद का नहीं, डेटा का भी खेल बनता दिख रहा है।

अब स्किन भी होगी स्मार्ट स्कैन

पवेलियन में मौजूद AI-पावर्ड फेस स्किन एनालिसिस टूल ने भी खासा आकर्षण खींचा। फोटो अपलोड करते ही सिस्टम 14 से अधिक पैरामीटर पर त्वचा का विश्लेषण करता है, जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन, रिंकल्स और स्किन टोन।

इसके बाद यूजर को पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर रूटीन और प्रोडक्ट सजेशन मिलते हैं। पारंपरिक प्रश्नावली भरने की बजाय रियल-टाइम स्कैनिंग का अनुभव इसे ज्यादा इंटरएक्टिव बनाता है। साथ ही, स्किन GPT चैटबॉट और “फ्यूचर स्किन सिमुलेशन” जैसे फीचर यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि सुझाए गए प्रोडक्ट्स से संभावित बदलाव कैसे दिख सकते हैं।

Gen Z कनेक्शन

खासतौर पर युवा महिला विज़िटर्स के बीच इन इंटरएक्टिव डेमो को लेकर खास उत्साह देखा गया। कैमरा-आधारित, इंस्टेंट और पर्सनल अनुभव ने टेक्नोलॉजी को ज्यादा “रिलेटेबल” बना दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये समाधान भविष्य में किसी बड़े कमर्शियल इकोसिस्टम का हिस्सा बनेंगे या नहीं, लेकिन इतना जरूर साफ है कि AI अब केवल जवाब देने तक सीमित नहीं रहना चाहता। वह आपकी अलमारी सहेजने, फैशन ट्रेंड्स बताने और आपकी त्वचा पढ़ने तक पहुंच चुका है। AI का यह नया अवतार बताता है कि आने वाले समय में स्टाइल और स्किन दोनों हो सकते हैं पूरी तरह डेटा-ड्रिवन।

Post a Comment