BREAKING NEWS

Big story

News

रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई में 170 करोड़ रुपये का ‘ShikshaNext’ पहल लॉन्च

रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई में 170 करोड़ रुपये का ‘ShikshaNext’ पहल लॉन्च

2029 तक 1.3 करोड़ से अधिक बच्चों को AI-आधारित सीखने के अवसर देने का लक्ष्य

गेट्स फाउंडेशन सह-एंकर, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन मैनेजिंग पार्टनर

रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई में 170 करोड़ रुपये की बहु-साझेदार शिक्षा पहल ‘ShikshaNext’ की शुरुआत की गई है

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 : रिलायंस फाउंडेशन की अगुवाई में 170 करोड़ रुपये की बहु-साझेदार शिक्षा पहल ‘ShikshaNext’ की शुरुआत की गई है। तीन वर्षीय इस पहल का उद्देश्य 2029 तक देशभर में 1.3 करोड़ से अधिक बच्चों, विशेषकर वंचित समुदायों के विद्यार्थियों, को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण अवसर उपलब्ध कराना है।

इस पहल का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान किया गया। ‘ShikshaNext’ में रिलायंस फाउंडेशन संस्थापक रणनीतिक साझेदार की भूमिका निभा रहा है। इसके साथ गेट्स फाउंडेशन सह-एंकर पार्टनर है, जबकि सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन मैनेजिंग पार्टनर के रूप में कार्यक्रम के क्रियान्वयन का समन्वय करेगा। इसके अतिरिक्त माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन भी इस पहल को वित्तीय सहयोग दे रहा है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में शिक्षा में AI और तकनीक की भूमिका अहम होगी। उन्होंने इसे सरकार, समाज और संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का उदाहरण बताया और एडटेक को “सबका एडटेक” बनाने पर जोर दिया।

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था का दृष्टिकोण है कि देश का हर बच्चा अपनी क्षमता को साकार करने का अवसर पाए। पिछले दशक में डिजिटल कनेक्टिविटी और 5G के विस्तार ने शिक्षा को देश के दूरदराज इलाकों तक पहुंचाने की नई संभावनाएं पैदा की हैं। 

यह पहल तीन प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए लागू की जाएगी। EdTech ScaleX के तहत प्रमाणित एडटेक और AI समाधानों को राज्य शिक्षा प्रणालियों से जोड़ा जाएगा। EdTech Accelerator उच्च गुणवत्ता वाले समाधानों के विकास और विस्तार को समर्थन देगा। वहीं EdTech & AI Innovation Hub भारतीय भाषाओं और विविध शिक्षण संदर्भों को ध्यान में रखते हुए नवाचारों का परीक्षण और सत्यापन करेगा।

Post a Comment