बिजनौर : नीट-यूजी-2026 की पुनः परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर 17 जून, 2026:-जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में नीट-यूजी-2026 की पुनः परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि नीट-यूजी-2026 की परीक्षा पुनः आयोजित कराई जा रही है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक सुरक्षित और तनावमुक्त माहौल मिलना चाहिए। यदि कोई भी तत्व परीक्षा में व्यवधान डालने या अनुचित साधनों का प्रयोग कराने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लिया जाए, ताकि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम या उच्च अधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों से लेकर कंट्रोल रूम तक सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग और रिकॉर्डिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन, ओआरएस (ORS) और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश एवं निर्गमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक








Post a Comment