बिजनौर : युवती से दुष्कर्म के आरोप, बीजेपी विधायक मिले परिजनों से
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के धामपुर में 1 जून को हुई युवती के साथ रेप के आरोप की घटना के मामले में नहटौर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक ओम कुमार ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया
इस मामले में बोलते हुए ओम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से युवती के साथ रेप की घटना हुई है और पुलिस ने देर से कार्यवाही की उससे लगता है कि पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी हुई है उन्होंने पुलिस से इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री सीएम योगी जी से मिलकर पीड़ित परिजनों के लिए इंसाफ की मांग करुगा पीड़ित परिजनों का भी कहना है कि उनकी लड़की के साथ युवक ने गलत काम किया है जिसको लेकर परिवार के लोग परेशान है
दरअसल आरोप है कि धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हबीबवाला में शिफा अस्पताल के संचालक फैजान ने शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर एक जून को ही इस मामले में अभियुक्त फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था आगे जांच करते हुए पुलिस ने तीन और युवकों के खिलाफ संगीन धाराओं जैसे धर्म परिवर्तन और एस सी एस टी एक्ट में कार्यवाही करते हुए शाबान उर्फ शाहनवाज पुत्र जमीर अहमद फरमान पुत्र जमीर अहमद और आरिफ पुत्र इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है
इस पूरे मामले में सी ओ धामपुर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जाँच करने की बात कह रही हैं
बाइट ओम कुमार विधायक बीजेपी
बाइट पीड़ित युवती
बाइट सीओ धामपुर

Post a Comment