बिजनौर : बड़े मंगल पर डीएम जसजीत कौर ने किया भंडारे का आयोजन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्वयं श्रद्धालुओं और राहगीरों को अपने हाथों से हलवा एवं ठंडा शर्बत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
जिलाधिकारी जसजीत कौर की सादगी, धार्मिक आस्था और जनसेवा की भावना की लोगों ने खुलकर सराहना की। उपस्थित लोगों का कहना था कि डीएम का इस प्रकार आमजन के बीच पहुंचकर स्वयं प्रसाद वितरण करना प्रशासन की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली को दर्शाता है।
इस दौरान एडीएम फाइनेंस वानिया सिंह, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एसडीएम सदर रितु रानी, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, तहसीलदार आशीष सक्सेना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment