बिजनौर : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नए जिला अध्यक्ष हनी फैसल का हुआ जोरदार स्वागत
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर नए जिला अध्यक्ष हनी फैसल का जोरदार स्वागत किया गया इस मुख्य कार्यक्रम में पार्टी के विधायकों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हनी फैसल का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया...
इस मौके पर विधायक मनोज पारस ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हनी फैसल को जिला अध्यक्ष बनाकर भेजा है हम सब लोग मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और मिशन 2027 में पूरी मेहनत से काम कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे इस मौके पर नजीबाबाद विधानसभा से विधायक तस्लीम अहमद ने सभी को भरोसा दिलाया कि जिला अध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह जो भर गया है वह 2027 में समाजवादी पार्टी के लिए जीत का परचम लहराने का काम करेगा
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैसल को अध्यक्ष बना कर भेजा है हमें पूर्ण विश्वास ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि वह पार्टी को दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करने में बड़ा काम करेंगे
वही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते है कि इस तेज गर्मी के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में मेरे साथ आकर खड़े हुए और मेरे स्वागत समारोह में मेरा उत्साह बढ़ाने का काम किया और एक बात और कहना चाहता हूं कि आज उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से समाजवादी लोग आंदोलन कर जनता की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे हैं उसी तरह से हम बिजनौर में भी 2027 के लिए पूरी मेहनत से काम करके बिजनौर से विधानसभा की पूरी 8 सीट जिताकर समाजवादी पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का काम करूंगा 24 घंटे समाजवादी पार्टी की सेवा करने और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ लोगों की सेवा में रहकर जनता की मजबूत आवाज बनकर रहूंगा
चुनौतियां जिंदगी में हरदम बनी रहती है मैं चुनौतियों का खुलकर डटकर मुकाबला करने का काम करूंगा इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर रमेश तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, राशिद हुसैन ,नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सिंह सैनी, नगीना विधायक मनोज पारस नजीबाबाद से विधायक तस्लीम अहमद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, अनुज मालिक आदि मौजूद रहे
बाइट- हनी फैसल, जिला अध्यक्ष बिजनौर
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


Post a Comment