रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 जून, 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ छावनी में पौधा लगाया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 जून, 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ छावनी में एक पौधा लगाया। इस विशेष वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जन जागरूकता बढ़ाना था।
रक्षा मंत्री ने एक पोस्ट में स्वस्थ पर्यावरण को सतत विकास, राष्ट्रीय कल्याण और भावी पीढ़ियों की समृद्धि का आधार बताया। उन्होंने जनता से एक हरित, स्वच्छ और अधिक मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम प्रधान निदेशालय, रक्षा संपदा, केंद्रीय कमान और छावनी बोर्ड, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रधान निदेशक, रक्षा संपदा, केंद्रीय कमान, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), केंद्रीय कमान लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और केंद्रीय कमान के वरिष्ठ असैनिक एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


Post a Comment