बिजनौर : रात्रि चौपाल-जनसंवाद में लोगों ने बताई परेशानियां, विधायक, डीएम, एसपी रहे मौजूद
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शासन की मनसा के अनुरूप रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद का आयोजन बिजनौर विधानसभा के गाव कंभोर में किया गया
जिसमें बिजनौर सदर की विधायका सूची मौसम चौधरी एवं उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी, बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सदर उप जिलाधिकारी रितु रानी एवं सदर क्षेत्रधिकारी अभय कुमार पांडे सहित जिले के सभी अधिकारियों ने गांव कंभोर में रात्रि चौपाल में पहुंचकर गांव वालों की प्रत्येक समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया
सदर विधायक का सूची मौसम चौधरी एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गांव के विकास के लिए चौपाल में प्रत्येक अधिकारीयायो को बुलाकर कंभोर के गांव वालों की हर समस्या सुनी और गांव वालों की समस्याओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश पारित किये इस रात्रि चौपाल में आसपास के गांव के प्रधान एवं जनता ने भी चौपाल में अपनी समस्याएं रखी गांव कंभोर की चौपाल में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अपने हर समस्या से अवगत कराया
इस चौपाल में एक गांव वाले ने बताया कि पेयजल योजना के अंतर्गत जो टंकी इस गांव में है उसका पानी साफ नहीं है और टंकियां में प्रेशर भी नहीं है जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित अधिकारी को बुलाकर इस कार्य को सही करने के आदेश दिए यह चौपाल करीब दो से ढाई घंटे तक चली चौपाल के बाद गांव वालों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था
बाइट - सूची मौसम चौधरी, सदर विधायका बिजनौर
बाइट - जसजीत कौर, डीएम, जनपद बिजनौर बिजनौर
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment