विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन बिजनौर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अस्पताल, बिजनौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा के निर्देशन में किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय कुमार पाण्डेय एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री देवेन्द्र सिंह सिकरवार उपस्थित रहे तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पुलिस लाइन अस्पताल के फार्मासिस्ट श्री खूब सिंह द्वारा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
रक्त संग्रहण का कार्य शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बिजनौर की टीम द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 79 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वालों में श्री अमर सिंह राठौर, अभिषेक चौहान, प्रदीप कुमार, आदेश कुमार, शहजाद अली, मोहित मलिक, नितिन राठी, मिंटू तोमर, ओम सिंह, सतेन्द्र कुमार, रीडर पुलिस अधीक्षक श्री कोमल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं नागरिक शामिल रहे।
शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेन्द्र सिंह, टेक्निकल सुपरवाइजर श्री अजय सिंह तथा टीम के सदस्य श्री सुभाष चन्द्र, अंकित शर्मा, अमजद हुसैन, विज्ञान प्रकाश, विनय कुमार, मुकेश कुमार एवं स्टाफ नर्स सुश्री तनु प्रिया ने रक्तदान शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है तथा एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद व्यक्तियों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अन्य रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक
















Post a Comment