BREAKING NEWS

Big story

News

जियो पेमेंट्स बैंक ने NH-48 के मनोहरपुरा प्लाजा पर शुरू की नई बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम

जियो पेमेंट्स बैंक ने NH-48 के मनोहरपुरा प्लाजा पर शुरू की नई बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम 

दिल्ली-जयपुर के भारी ट्रैफिक वाले रास्ते पर अब बिना रुके होगा सफर, मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग हुई शुरू

जियो पेमेंट्स बैंक ने NH-48 के मनोहरपुरा प्लाजा पर शुरू की नई बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम

मुंबई, 2 जुलाई 2026 : डिजिटल पेमेंट्स बैंक जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने राजस्थान में नेशनल हाईवे 48 (NH 48) पर मौजूद मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक नई शुरुआत की घोषणा की है। बैंक ने यहां FASTag और नंबर प्लेट की ऑटोमैटिक पहचान पर आधारित 'मल्टी-लेन फ्री फ्लो' (MLFF) प्रोजेक्ट के तहत टोलिंग सिस्टम शुरू किया है। इस नई व्यवस्था से वाहनों को टोल प्लाजा पर रुके बिना आसानी से गुजरने की सुविधा मिलेगी। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की बात करें तो यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) की सहायक कंपनी है। 

यह पहल अक्टूबर 2025 में इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा जियो पेमेंट्स बैंक को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट के बाद शुरू हुई है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बैंक को भारत की पायलट मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल परियोजना के तहत गुरुग्राम और जयपुर के बीच स्थित शाहजहांपुर और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर टोल प्रोसेसिंग का जिम्मा सौंपा गया था। 

मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर इस सर्विस की शुरुआत जियो पेमेंट्स बैंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह दिखाता है कि बैंक स्मार्ट और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी वित्तीय सेवाओं को तेजी से लागू कर रहा है। 

दिल्ली-जयपुर के व्यस्त मार्ग पर NH-48 के महत्वपूर्ण हिस्से में स्थित मनोहरपुरा टोल प्लाजा अब पूरी तरह चालू हो चुका है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह हर साल करीब 88 लाख वाहनों का टोल बिना किसी रुकावट के आसानी से संभाल सके। 

इस प्रमुख मार्ग पर जियो पेमेंट्स बैंक शाहजहांपुर से मनोहरपुरा तक करीब 100 किलोमीटर और मनोहरपुरा से दौलतपुर तक 34 किलोमीटर लंबे जुड़े हुए कॉरिडोर पर टोल संचालन का प्रबंधन कर रहा है। 

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम भारत के नेशनल हाईवे पर बिना बैरियर और बिना रुके सफर की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। इसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन जैसी आधुनिक टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी मदद से वाहन की पहचान, उसकी कैटेगरी तय करने और टोल शुल्क वसूलने का काम वाहन की सामान्य रफ्तार में ही हो जाता है। इससे टोल प्लाजा पर रुकने या गति कम करने की जरूरत नहीं पड़ती। 

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू होने से कई बड़े आर्थिक फायदे होने की उम्मीद है। इससे यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, वाहनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और माल ढुलाई अधिक तेज और आसान होगी। इन सुधारों से लॉजिस्टिक लागत घटने की उम्मीद है। साथ ही, इससे देश की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी और पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर व सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। 

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा कि, "मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सर्विस की शुरुआत जियो पेमेंट्स बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारत के डिजिटल मोबिलिटी पेमेंट सिस्टम में कंपनी की भूमिका और मजबूत होगी। जैसे-जैसे देश के हाईवे तेजी से डिजिटल हो रहे हैं, हमारा लक्ष्य ऐसी तकनीक आधारित टोलिंग सिस्टम उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों की यात्रा आसान हो और भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिले। 

उनका कहना है कि, "बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम भारत में ट्रांसपोर्ट सिस्टम के संचालन और उससे होने वाली आय के तरीके में बड़ा बदलाव लाएगी। इससे वाहन बिना रुके आसानी से चल सकेंगे, ट्रैफिक जाम कम होगा, ईंधन की बचत होगी और माल ढुलाई अधिक तेज व कुशल बनेगी। इसके परिणामस्वरूप परिवहन लागत घटेगी और देश की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।" 

इस परियोजना को शुरू से लेकर पूरी तरह लागू करने और उसके संचालन के लिए जियो पेमेंट्स बैंक ने जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के साथ मिलकर काम किया है। इस परियोजना के लागू होने की पूरी जिम्मेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स ने मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में संभाली है, जबकि टेक्सिडेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इसके लिए जरूरी मुख्य सॉफ्टवेयर सिस्टम और आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए हैं। 

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड बिजनेस यूनिट हेड - ट्रांसपोर्टेशन, ट्रैफिक एंड टोलिंग, ने कहा कि, "भारत में मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग की शुरुआत सिर्फ एक नई तकनीक अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव है। यह भारत सरकार के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत देश में डिजिटल रूप से जुड़ा, अधिक कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिवहन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। 

उनका कहना है कि, "भारत अब बैरियर फ्री टोलिंग और भविष्य में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम आधारित 'जितना इस्तेमाल, उतना भुगतान' (पे पर यूज) रोड चार्जिंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और सुरक्षित पेमेंट प्लेटफॉर्म की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। जियो पेमेंट्स बैंक, जियो के देशभर में फैले डिजिटल नेटवर्क, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, एआई आधारित प्लेटफॉर्म और नई पीढ़ी के डिवाइस की ताकत के साथ हम इस बदलाव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।“ 

इस उपलब्धि के बाद जियो पेमेंट्स बैंक और इससे जुड़ा पूरा सिस्टम देशभर में बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम लागू करने और भविष्य में जीएनएसएस आधारित रोड प्राइसिंग जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और देशभर में ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट, पर्यावरण के अनुकूल और अधिक कुशल परिवहन नेटवर्क विकसित करने में मदद मिलेगी। 

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) के बारे में

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) एक नई पीढ़ी का डिजिटल-फर्स्ट बैंक है, जिसका उद्देश्य भारत में बैंकिंग सेवाओं को आधुनिक, सरल और सभी के लिए सुलभ बनाना है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत मंजूरी मिलने के बाद, JPBL की स्थापना नवंबर 2016 में की गई थी।

बैंक का लक्ष्य सुरक्षित, आसान और समावेशी बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करना है, ताकि देश के हर नागरिक और व्यवसाय की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के बारे में

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के साथ पंजीकृत एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) है। यह एक आधुनिक वित्तीय सेवा संस्थान है, जो अपनी विभिन्न सहायक कंपनियों के माध्यम से ग्राहकों को व्यापक वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है। इनमें शामिल हैं:

  • Jio Credit Limited
  • Jio Insurance Broking Limited
  • Jio Payment Solutions Limited
  • Jio Leasing Services Limited
  • Jio Finance Platform and Service Limited
  • Jio Payments Bank Limited

JFSL ने वैश्विक निवेश कंपनी BlackRock के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम (Joint Venture) स्थापित किया है। इसके तहत:

  • Jio BlackRock Asset Management Private Limited के माध्यम से एसेट मैनेजमेंट सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।
  • Jio BlackRock Investment Advisers Private Limited के माध्यम से वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  • इसके अलावा, Jio BlackRock Broking Private Limited के माध्यम से ब्रोकिंग सेवाएँ शुरू करने का भी प्रस्ताव है।

JFSL ने Allianz Group के साथ भी 50:50 संयुक्त उद्यम किया है, जिसके तहत Allianz Jio Reinsurance Limited की स्थापना भारत में री-इंश्योरेंस (पुनर्बीमा) सेवाएँ प्रदान करने के लिए की गई है। दोनों कंपनियों ने सामान्य (General) और स्वास्थ्य (Health) बीमा के क्षेत्र में भी संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए एक बाध्यकारी समझौता किया है। साथ ही, भविष्य में जीवन बीमा (Life Insurance) के क्षेत्र में अवसरों की संभावनाओं पर भी एक गैर-बाध्यकारी समझौता किया गया है।

JFSL का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से भारतीय नागरिकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाना है। JioFinance ऐप के जरिए ग्राहक आसानी से निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • ऋण (Loans)
  • बचत खाता (Savings Account)
  • निवेश उत्पाद एवं समाधान
  • UPI भुगतान
  • बिल भुगतान
  • मोबाइल एवं अन्य रिचार्ज
  • डिजिटल बीमा
  • वित्तीय ट्रैकिंग एवं प्रबंधन उपकरण
  • और अन्य कई वित्तीय सेवाएँ

डिजिटल-फर्स्ट मॉडल के साथ JFSL ग्राहकों को उधार लेने, लेन-देन करने, बचत करने और निवेश करने का सहज एवं सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

In English...

About Jio Payments Bank Limited

Jio Payments Bank Limited (JPBL) is a next-generation, digital-first bank committed to revolutionizing banking in India. Granted approval by the Reserve Bank of India under the Banking Regulation Act, 1949, JPBL was incorporated in November 2016 to offer secure, simple, and inclusive banking solutions for every Indian. Its suite of offerings is designed to meet the diverse financial needs of individuals and businesses alike.

About Jio Financial Services Limited: 

Jio Financial Services Limited (JFSL) is a Core Investment Company (CIC) registered with the Reserve Bank of India. As a new-age institution, JFSL operates a full-stack financial services ecosystem through customer-facing subsidiaries, including Jio Credit Limited, Jio Insurance Broking Limited, Jio Payment Solutions Limited, Jio Leasing Services Limited, Jio Finance Platform and Service Limited, and Jio Payments Bank Limited.

Through a 50:50 joint venture with BlackRock, JFSL offers asset management services in India through Jio BlackRock Asset Management Private Limited; and wealth management through Jio BlackRock Investment Advisers Private Limited. The JV with BlackRock also proposes to offer broking services through Jio BlackRock Broking Private Limited. 

JFSL has entered into a 50:50 joint venture with the Allianz Group, establishing Allianz Jio Reinsurance Limited to provide reinsurance services in India. The two entities have also signed a binding agreement to form a 50:50 primary insurance joint venture covering general and health insurance. Additionally, they have signed a non-binding agreement to explore future opportunities in life insurance.

With a digital-first model, JFSL is committed to enhancing the financial well-being of Indian citizens by enabling them to borrow, transact, save, and invest seamlessly. Through the JioFinance app, customers can access a wide range of solutions including loans, savings accounts, investment products and solutions, UPI, bill payments, recharges, digital insurance, financial tracking and management tools, and more.

For more updates, please visit www.jfs.in

Follow JFSL on Instagram: @OfficialJioFinance 

Post a Comment