बिजनौर : पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मौत के घाट उतारा
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
जनपद बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जीजा ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
सचिन की बहन की शादी करीब सात वर्ष पूर्व किरतपुर ब्लॉक के रामपुर गांव में हुई थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद उसका जीजा शीलगंगे अपनी ससुराल भनेड़ा में आकर रहने लगा था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।
23 वर्षीय मृतक सचिन कई बार अपने जीजा शीलगंगे से वापस अपने घर जाने की बात कह चुका था। इस मुद्दे पर दोनों के बीच पूर्व में भी कहासुनी हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। देर रात करीब दो बजे यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि जीजा शीलगंगे ने धारदार चाकू से सचिन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
बाइट:-शिवम परिजन
बाइट:- आकांक्षा गौतम, सीओ नजीबाबाद
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment