BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर के सांसद चंदन चौहान युवा नेता फैसल वसी के आवास पहुंचे

बिजनौर के सांसद चंदन चौहान युवा नेता फैसल वसी के आवास पहुंचे

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

लोकप्रिय रालोद सांसद चंदन चौहान ने मनाया युवा नेता फैसल वसी को, कहा- "फैसल रालोद के अभिन्न अंग"

बिजनौर, 2026 : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का संदेश लेकर बिजनौर के सांसद चंदन चौहान युवा नेता फैसल वसी के आवास पहुंचे। सांसद ने बुके देकर फैसल वसी का स्वागत किया और उनकी नाराजगी दूर की।

बिजनौर के सांसद चंदन चौहान युवा नेता फैसल वसी के आवास पहुंचे

दरअसल कुछ दिन पहले फैसल वसी ने जिला कार्यकारिणी से नाराज होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन हुई मुलाकात में सांसद चंदन चौहान ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया।

इस मौके पर फैसल वसी ने कहा, "मैंने पूर्व नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया था। जिला कार्यकारिणी से नाराजगी के कारण इस्तीफा दिया था। सांसद जी जयंत चौधरी जी का संदेश लेकर आए और हमारी सभी शंकाएं दूर कर दीं। मैं पहले की तरह लोकदल का सच्चा सिपाही बनकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा।"

सांसद चंदन चौहान ने कहा, "फैसल भाई हमारे और जयंत चौधरी जी के अभिन्न अंग हैं। बड़े परिवार में छोटी-मोटी नाइत्तेफाकी हो जाती है। मुझे खुशी है कि जयंत जी से दूर होने का कोई फैसला फैसल नहीं ले सकते। रालोद चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है जो गरीब, मजदूर और पिछड़ों के साथ खड़ी है।"


उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि रालोद एनडीए को मजबूत करने के लिए काम करेगा और प्रदेश की सभी 403 सीटों पर एनडीए को जिताकर फिर से उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

सांसद चंदन चौहान आज पूरे दल बल के साथ फैसल वसी के घर पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने सबसे पहले फैसल  को बुके देकर सम्मानित किया और फिर उनकी नाराजगी को दूर करके एक बार फिर उनकी राष्ट्रीय लोक दल में घर वापसी कराई है इस मौके पर सफदर यजदानी और लोकदल पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे 

बाइट फैसल युवा लोकदल नेता

बाइट चंदन चौहान राष्ट्रीय लोकदल संसद


Post a Comment