बिजनौर : किसान नेताओं का प्रशासन पर आरोप, नजीबाबाद में महापंचायत का ऐलान
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें जमीनी विवाद और एक किसान को जेल भेजने का मुद्दा छाया रहा हैं किसान नेताओं ने आजाद समाज पार्टी के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की बात कही है
किसान नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए 6 जुलाई को नजीबाबाद में महा पंचायत करने का ऐलान किया है
नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव आलो पुर में एक किसान के खेत से जबरन रास्ता निकालना और विवाद बढ़ने पर सिविल कोर्ट से स्टे लेने का मामला सामने आया है जिसमें दलित समाज के एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी और उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें उसने कई अधिकारियों और एक किसान परिवार के नाम लिखे थे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का कहना है कि पुलिस ने अधिकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है लेकिन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक किसान को जेल भेज दिया है इस मामले को लेकर किसानों ने चेतावनी दी है कि पुलिस प्रशासन समय रहते इस मामले का समाधान कर दे नहीं तो किसान संघर्ष करने को मजबूर होगा
बिजनौर गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन के बाहर से आए हुए नेताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले में न्याय करने की पुरजोर मांग की है किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के धैर्य का इम्तिहान ना ले,नहीं तो किसान सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर किसानों की हक की लडाई लड़ने का काम करेगा
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह बिजनौर जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही आदि मौजूद थे
बाइट धर्मेंद्र मलिक किसान नेता


Post a Comment