BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर में डिस्ट्रिक्ट जज-11 एवं बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच

बिजनौर : डिस्ट्रिक्ट जज-11 एवं बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर    

पुलिस प्रशासन इलेवन बनी चैंपियन, जिला जज इलेवन रही रनर उपविजेता

बिजनौर में डिस्ट्रिक्ट जज-11 एवं बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच

दिनांक 04 जुलाई 2026 को समय 18:00 बजे से 21:00 बजे तक होरी सिंह स्पोर्ट्स अकादमी, हादरपुर, थाना कोतवाली शहर, जनपद बिजनौर में डिस्ट्रिक्ट जज-11 एवं बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्री संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया। रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण मुकाबले में दोनो टीमो द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया जिसमे पुलिस/प्रशासन-11 विजेता तथा डिस्ट्रिक्ट जज-11 उपविजेता रही। मैच के उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🏆 विजेता टीम: बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11

🌟 मैन ऑफ द मैच: श्री देवेन्द्रपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11)

🏏 बेस्ट बैटर: श्री आशीष थिरानिया, न्यायाधीश (डिस्ट्रिक्ट जज-11)🤲 बेस्ट फील्डर: श्री देवेन्द्र, न्यायाधीश (डिस्ट्रिक्ट जज-11)

🎯 बेस्ट बॉलर: श्री वीरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी शेरकोट (बिजनौर पुलिस/प्रशासन-11)



















Post a Comment