BREAKING NEWS

Big story

News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया

भाजपा सरकार में सभी तक पहुंच रहीं सरकार की योजनाएं : ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम 

डिप्टी सीएम ने कहा गरीबों को मिला आवास, इलाज और स्वच्छ पानी का लाभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के कन्नौज जिला भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में हुए सम्मिलित 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया

गोमतीनगर के भागीदारी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

लखनऊ, 20 मई : केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार की नीतियों का मकसद गरीब, किसान, महिला, श्रमिक और जरूरतमंद वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना रहा है। इसमें कामयाबी भी मिली है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं।





गोमतीनगर के भागीदारी भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए। जिससे लोगों का वर्षों पुराना घर का सपना पूरा हुआ। वहीं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। इससे गरीब परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से राहत मिली है।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए हैं। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके अलावा हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर आत्मनिर्भर और सशक्त समाज बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। इस मंत्र के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। इससे समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है। 

इनकी रही उपस्थिति

कन्नौज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, राज्य सभा सांसद व प्रदेश महामंत्री अमर पाल,  प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राम शंकर कठेरिया, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण, राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, विधायक, छिबरामऊ व पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय, कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र आनन्द सिंह, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र देवेन्द्र देव, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिला अध्यक्ष, कन्नौज नरेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरकार की गरीब कल्याण की प्रमुख योजनाएं

-पीएम आवास योजना 4 करोड़ से ज्यादा पात्र लोगों को पक्के घर दिए

-जल जीवन मिशन के तहत 15.6 करोड़ परिवारों को नल-जल का तोहफा दिया।

-पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 10.3 करोड़ से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन।

-12 करोड़ शौचालय निर्माण।

-आयुष्मान भारत योजना 43.4 करोड़ कार्ड बनाए गए। 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।

-पीएम सुरक्षा, जीवन ज्योति बीमा दुर्घटना एवं जीवन बीमा सुरक्षा।

-पीएम श्रम योगी मानधन 60 वर्ष बाद 3000 मासिक पेंशन।

-पीएम मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये तक की सहायता।

-एनआरएलएम (आजीविका) योजना से 10 करोड़ महिलाएँ जुड़ीं।

-पीएम मुद्रा योजना की 35 करोड़ महिला लाभार्थी।

-पीएम मातृ वंदना योजना के 4 करोड़ लाभार्थी।

-महिला ई-हाट- महिला उद्यमियों को ऑनलाइन बाजार।

-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान। युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और नवाचार

-पीएम कौशल विकास योजना 1.6 करोड़ युवा प्रशिक्षित।

Post a Comment