बिजनौर : युवक की गोली मारकर हत्या
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बर्थडे पार्टी में आए एक युवक की विवाद होने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई
लोकेश अपने दोस्तों विशाल लकी और उज्जवल के साथ बाइक से बर्थडे पार्टी में पहुंचा था वहां पर पहले से ही उपस्थित आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला बोल दिया और इसी दौरान लोकेश को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गोली लगते ही लोकेश जमीन पर गिर गया अत्यधिक खून बहने से मौके पर उसकी मौत हो गई
दोस्तों के सामने हुई हत्या से गांव में अफरा तफरी मच गई इस हत्याकांड के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली पुलिस ने हत्या आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है बताया जाता है कि अमरोहा जिले के गांव अलहैदादपुर निवासी लोकेश कुमार गुरुवार को शिवाला कला में विशाल कुमार की बर्थडे पार्टी में आया था तभी आरोप है कि पार्टी खत्म होने के बाद सिंटू उर्फ सचिन ने फोन कर लोकेश को अपने घर बुला लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी..जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया..पुलिस मामले की छानबीन कर रही है हत्याकांड के बाद मृतक लोकेश के परिवार में मातम छाया हुआ है मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिंधु उर्फ विपिन, विशाल,और प्रियांशु चौहान तथा सिद्धार्थ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है अपर पुलिस अधीक्षक देहात डॉक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले में नेम्ड रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार टीम बनाकर दबिश दे रही है एसपी ग्रामीण डॉ प्रकाश का कहना है कि जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
बाइट- डॉक्टर प्रकाश कुमार, एस पी देहात बिजनौर
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


Post a Comment