BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : बढ़े दाम और गैस किल्लत से भड़के उपभोक्ता, एजेंसी पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

बिजनौर : बढ़े दाम और गैस किल्लत से भड़के उपभोक्ता, एजेंसी पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

खबर बिजनौर के धामपुर से है। जहां रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

बिजनौर : बढ़े दाम और गैस किल्लत से भड़के उपभोक्ता, एजेंसी पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

गैस बुक कराने के करीब 25 दिन बाद भी डिलीवरी न मिलने और घरेलू सिलेंडर पर लगभग 60 रुपये की वृद्धि से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी को लेकर कई उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच गए और विरोध जताते हुए कालाबाजारी की आशंका भी व्यक्त की। उपभोक्ता अदनान अहमद, दीपू शर्मा, सूर्य कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार और मोहित सहित अन्य लोगों ने एजेंसी संचालिका डिम्पल गुप्ता से व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि सिलेंडर समय पर न मिलने से घरों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एजेंसी पर बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और संबंधित समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया

बाइट: डिंपल गुप्ता, संचालिका वेंकटेश्वर गैस एजेंसी, धामपुर










Post a Comment