बिजनौर : अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में अवैध कॉलोनी पर बाबा के बुलडोजर की कार्यवाही ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है बिजनौर शहर से सटे खेड़की चौराहा के पास विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी में बाबा का बुलडोजर जा धमका जिसने देखते ही देखते कॉलोनी में बनी हुई दीवारों और सड़कों को ध्वस्त कर दिया है
बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के खेड़की चौराहे पर बनी अवैध कॉलोनी को सदर तहसीलदार आशीष सक्सेना के नेतृत्व में तहसील टीम ने अभियान चलाकर कॉलोनी को बुलडोजर के माध्यम से कॉलोनी में बनी सड़के और दीवारें तोड़कर हड़कंप मचा दिया है लगातार 2 दिन से तहसील प्रशासन अवैध कलानियों पर बाबा का बुलडोजर चला कर शहर में कुकुरमुत्ता की तरह फैल रही अवैध कॉलोनीयों को तहस नहस कर रहा है
वहीं दूसरी ओर कॉलोनी संचालकों ने दबी आवाज में बताया कि ना तो कोई नोटिस दिया गया है और ना ही कोई भी कागज हमसे मांगा गया है दूसरी और खेड़की गांव में बने फायर ब्रिगेड के दफ्तर के सामने बनी कॉलोनी की सड़कों और दीवारों को बुलडोजर ने तहस-नहस कर दिया है बाबा के बुलडोजर की कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है
कुछ लोगों ने दबी आवाज में बताया कि चांदपुर रोड पर एक माफिया की अवैध कॉलोनी पर प्रशासन मेहरबान नजर आ रहा है जिस कॉलोनी को लेकर एक युवक की हत्या भी कर दी गई थी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता की कॉलोनी पर जैसे ही बाबा का बुलडोजर चला तो वहां हड़कंप मच गया वहां पर मौजूद पटवारी गौरव ने कहा कि जिसने भी जेबीसी चालक को धमकी दी है उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

Post a Comment