BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सपा सांसद रुचि वीरा ज़मीन मामले को लेकर बैराज रोड पहुंची, दूसरा पक्ष भी रहा मौके पर मौजूद

बिजनौर : सपा सांसद रुचि वीरा ज़मीन मामले को लेकर बैराज रोड पहुंची, दूसरा पक्ष भी रहा मौके पर मौजूद 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : बैराज रोड पर उस समय हंगामा हो गया जब मुरादाबाद की समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा वहां मौके पर जा पहुंची... मामला 30 बीघा जमीन को लेकर दो गुटों में टकराव का है जिसमे सपा सांसद मौके पर पहुंची थी 

बाइट- रजनीश तोमर

बिजनौर : सपा सांसद रुचि वीरा ज़मीन मामले को लेकर बैराज रोड पहुंची, दूसरा पक्ष भी रहा मौके पर मौजूद

ज़मीन के मामले को लेकर मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा बिजनौर के बैराज रोड पर पहुंची ... जिसपर सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने कहा कि यह जमीन ट्रस्ट की है और इस पर चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण प्रस्तावित है...उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पर फ्रंट की जमीन को लेकर मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा ने चकबंदी विभाग से फर्जी आदेश कराकर फर्जी नक्शा बनवा लिया और उसी नक्शे के आधार पर अपने लेटर पैड पर लिखकर जिला प्रशासन को दिया की इस पर हमारा कब्जा सुनिश्चित कराया जाए....उन्होंने आगे कहा कि रुचि वीरा और राशिद ने सावित्री देवी ट्रस्ट की जमीन पर अपने फ्रंट लगवा लिए हैं जो कि अवैध है....







वहीं ज़मीन को लेकर दूसरी ओर सपा सांसद रुचि वीरा का दावा है कि हमारी जमीन है राजस्व विभाग के अधिकारी आए थे खंबे लगाकर गए थे हम उन खंभों को पक्का कर रहे हैं दूसरे पक्ष के लोगों में हमारे खंबे उखाड़ दिए जो कि गलत है हमारी जमीन है हम इसमें मकान बनाएं या कुछ करें किसी को क्या परेशानी है......रूचि वीरा ने कहा कि मैं बिजनौर की रहने वाली हूं मेरी खेत की जमीन है मेरी इतनी दरखास्त है कि राजस्व विभाग के लोगों को बुला ले वह लोग और जमीन की पैमाइश करा ले उनकी जमीन कम हो रही हो तो हमसे ले ले उन्होंने आरोप लगाया कि एक राशिद मियां है जिनकी 1200 मीटर जमीन है वह जमीन इन लोगों ने कब्जा रखी है...राजस्व विभाग के अधिकारी को बुला ले और जमीन की नपती करा ले.... 

बाइट- रुचि वीरा, सांसद सपा


बाइट- रजनीश तोमर



Post a Comment