बिजनौर : परिजनों की सूचना पर लापता छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है बिजनौर के चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राएं लापता हो गईं परीक्षा के बाद गुरुवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर स्थानीय थाने में सूचना दी गई
यह घटना गुरुवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा के बाद हुई चांदपुर के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंची थीं लापता हुई छात्रों में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं और चांदपुर सहित पास के गांव के चार अन्य छात्राएं शामिल हैं परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्राएं देर शाम तक अपने घर को नहीं लौंटी तो उनके परिजनों को चिंता हुई उन्होंने तुरंत उनकी तलाश शुरू की
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की दो छात्रों के परिजनों ने उनके सहपाठी और अन्य चार छात्रों के घरों पर जाकर पता किया तो वे अपने घर नहीं पहुंची थीं एक साथ 6 छात्राओं के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया रात करीब 10:00 बजे सभी छात्राओं के परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस ने मामला दर्ज पर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है मामले में थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है फिलहाल पुलिस ने 6 छात्राओं को बरामद कर लिया है और उनको बिजनौर के वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया गया है जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है
एसपी देहात डॉ प्रकाश ने बताया कि ग्राम वासियों की सूचना पर की छात्राएं लापता हो गई है तभी पुलिस ने फिर दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी गई थी और छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है यह काम पुलिस ने 24 घंटे से ही पहले ही बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है
बाइट- पीड़ित महिला
बाइट- डॉक्टर प्रकाश कुमार, एसपी देहात, बिजनौर
बाइट- चौधरी वीर सिंह, जिला प्रमुख


.jpg)
Post a Comment