बिजनौर : अवैध हथियार बनाने वाले 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब नगीना में हुए डॉक्टर हत्याकांड में पुलिस अवैध तमंचे को लेकर जांच कर रही थी इस मामले में बिजनौर पुलिस ने 8 अवैध हथियार बनाने वाले सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
बिजनौर पुलिस ने अवैध हथियारों का खुलासा करते हुए 8 बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी देहात डॉक्टर प्रकाश ने बताया कि होली के दिन नगीना में एक डॉक्टर की हत्या हुई थी हत्याकांड में एक शूटर ने गोली चलाई थी जिसका नाम विकास उर्फ छोटू था जिसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने तमंचा आर्यन उर्फ राजन से लिया था
जब पुलिस ने राजन को उठाया और उसे गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अमरोहा के आरिफ से अवैधता तमंचे खरीदना था पुलिस की कड़ी पूछताछ और जांच में आरिफ के पास से भारी मात्रा में तमंचों की रिकवरी हुई है आरिफ से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं जिसमें 6 अवैध पिस्टल, 11 तमंचे, 5 जिंदा कारतूस, 32 बोर के तथा 7 जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद हुए है
आरिफ की गिरफ्तारी उसे समय पर हुई जब वह नूरपुर में 3 लोगों को अवैध तमंचे बचने के लिए आया थाइस घटना क्रम में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है पुलिस इस मामले में अभी आगे और जांच कर रही है
बाइट- डॉ प्रकाश, एसपी देहात, बिजनौर
धामपुर और नूरपुर पुलिस की जॉइंट टीम ने भारी मात्रा में अवैध हथियार 6 पिस्टल 11 तमंचे और अवैध तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपी डॉक्टर हत्याकांड में शामिल हथियारों की आपूर्ति से सीधे जुड़े हुए थे बिजनौर पुलिस ने राजन, शमीम माइकल, नबील, विनीत,अमीरुद्दीन उर्फ आरिफ,ललित और सीमांत को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है इन लोगों के पास से 6 पिस्टल 11 तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं इस पूरे गिरोह का मास्टर माइंड अमरोहा का आरिफ है जो हथियार बनाने का काम करता है उल्लेखनीय है कि पुलिस की यह कार्रवाई आगामी चुनाव के मध्य नजर अपराध नियंत्रण के लिए चलाई जा रही मुहिम का एक अहम हिस्सा है


Post a Comment