बिजनौर : अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, डूबी लोगों की कमाई
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में बिना विनिमय क्षेत्र की अनुमति से शहर में फैल रही अवैध कॉलोनी पर बाबा का बुलडोजर चल गया है..
....आपको बता दे कि बिजनौर शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम रितु रानी के नेतृत्व में तहसील की टीम ने बिजनौर शहर की लगभग एक दर्जन अवैध कॉलोनीयों को बाबा के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया
तो बता दे की बिजनौर थर्माक कोतवाली शहर क्षेत्र की बुखारा सरधनी और चांदपुर रोड पर अवैध कॉलोनी पर बाबा का बुलडोजर चल गया है आपको बता दें कि जैसे ही तहसील प्रशासन की टीम एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर लेकर पहुंची तभी वहां चल रहे अवैध निर्माण पर अफरातफरी मच गई और बाबा के बुलडोजर ने अवैध कलानियों को ध्वस्त कर दिया
बुखारा इलाके के पास वॉटर पार्क के पीछे जोडू वाला रोड पर राम दर्शन सहित कई कॉलोनी पर चल रहे अवैध निर्माण और कॉलोनी पर भी बुलडोजर चला कर उनको तहस-नहस कर दिया गया
तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है मौके पर एसडीएम सदर ऋतुरानी तहसीलदार और सभी हलके के पटवारी मौजूद थे इन अवैध कॉलोनी के बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की वजह से भूमाफियाओं में दहशद फैल गई है
मौके पर मौजूद एसडीम सदर रितु रानी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि जितने भी अवैध कॉलोनी है इन लोगों ने विनियमित क्षेत्र से कोई भी नक्शा पास नहींकराया था पूर्व में इन लोगों को नोटिस भी दिया गया था और उनकी अवैध कॉलोनीयों पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया था और इन लोगों ने नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया था
खालिद तालिब और शमशाद, इरशाद शमशाद और हरदीप की कॉलोनी को बुलडोजर से गिरा कर कार्यवाही की गई है यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जो भी शहर में अवैध कॉलोनी है उनको बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा
बाइट- रितु रानी, एसडीएम सदर, बिजनौर

Post a Comment