बिजनौर : आत्मा योजना के अंतर्गत किसानों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम, हरियाणा के करनाल में 7 दिवसीय ट्रेनिंग, किसान रवाना
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के किसानों को एक बड़ा सुनहरा मौका मिल गया है कृषक बिजनौर से हरियाणा के करनाल में 7 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गए हैं
जिले भर के किसान एशिया के सबसे बड़े केंद्रीय संस्थान में ट्रेनिंग लेने के लिए बस के माध्यम से करनाल पहुंचने के लिए जिले से निकल चुके हैं किसानों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर कृषि डायरेक्टर घनश्याम वर्मा ने रवाना किया
उल्लेखनीय है कि एशिया में किसानों के लिए सबसे बड़ा संस्थान है जो कि किसानों को गेहूं पशुपालन आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करता है हरियाणा के करनाल में केंद्र के पांच संस्थान है जो किसानों को ट्रेनिंग प्रदान करने का काम करते हैं
नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट में किसानों को ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाया जाएगा इस संस्थान में किसानों को ट्रेनिंग देने के टॉप एक्सपर्ट मौजूद रहते हैं जो समय-समय पर किसानों के लिए नई-नई तकनीक और जानकारी प्रदान करते हैं जिससे किसान अपनी फसलों से ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सके इसी को ध्यान में रखते हुए जिले भर के किसान करनाल हरियाणा राज्य के लिए रवाना हो गए हैं
इस मौके पर कृषि डायरेक्टर घनश्याम वर्मा ने कहा कि आत्मा योजना के अंतर्गत किसानों के लिए ट्रेनिंग का शेड्यूल है जो की हरियाणा राज्य के करनाल में सात दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ....करनाल में बड़ा संस्थान है जिसमें किसान नई जानकारियां प्राप्त करेंगे
50 कृषकों ने इसके लिए नामांकन किया था सभी के सभी इसमें ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं और ट्रेनिंग लेने के बाद जनपद में आकर अच्छा काम करेंगे हमें पूरी उम्मीद है कि इससे बहुत फायदा होगा हमारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है सभी किसान आ गए हैं और ट्रेनिंग लेने के लिए उत्सुक है
बाइट - घनश्याम वर्मा, कृषि डायरेक्टर बिजनौर
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

Post a Comment