BREAKING NEWS

Big story

News

विपक्ष ने सदैव किया है दलितों और पिछड़ों का शोषण : ब्रजेश पाठक

सपा का महिला सशक्तिकरण से नहीं है लेना-देनाः ब्रजेश पाठक

विपक्ष ने सदैव किया है दलितों और पिछड़ों का शोषण : ब्रजेश पाठक

आज की महिला घर से अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में अग्रणी

विपक्ष ने सदैव किया है दलितों और पिछड़ों का शोषण : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 30 अप्रैल : समाजवादी पार्टी ने सदैव ही दलितों और पिछड़ों का शोषण किया है। उनका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। लोकसभा में हाल में ही कांग्रेस-सपा और उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को पास न होने देना, उनकी मानसिकता को बताता है। आज की महिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। भाजपा सरकार द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 







यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे गुरुवार को विधानसभा में नारी सशक्तीकरण के मुद्दे को लेकर अपना वक्तव्य प्रस्तुत कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे सीधे तौर पर महिला शक्ति के उत्थान का कार्य हो रहा है। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि मुद्रा लोन लेने वालों में 68 प्रतिशत महिलाओं की संख्या है और रिकवरी रेट भी 98 प्रतिशत है। यानि महिलाओं ने खुद को सफल उद्यमी के तौर पर भी साबित किया है। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत भी महिलओं के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में बेटियों की सीधी भर्ती की गई। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक अपनी कड़ी मेहनत से झंडा बुलंद किया है। 

कोई नहीं भूला गेस्ट हाउस कांड

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में हुए गेस्ट हाउस कांड को कोई भूला नहीं है। सपा ने सदैव ही पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार किया है। महिलाओं के प्रति कभी भी उनकी सकारात्मक सोच नहीं रही है। 

परिक्रमा देत अल्पसंख्यक

डिप्टी सीएम ने सदन को पीडीए के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर केवल ढोंग करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सभी को पक्के मकान दिए हैं। उन्होंने पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि यह "परिक्रमा देत अल्पसंख्यक" है। सपा सिर्फ जाति-धर्म के आधार पर समाज को लड़ाने और विद्वेश फैलाने का काम करती है। हम सबका साथ-विकास विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हैं। 

डिप्टी सीएम की सपा से अपील

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सदन के नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि देश की मातृ शक्ति और अपने घर-परिवार की बहन-बेटियों के लिए इस बिल को पास कराने में सहयोग करें। वे सदा उनके आभारी रहेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को लेकर हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। महिलाएं अगर घर के कार्य में पारंगत हैं तो वे फाइटर प्लेन भी उड़ा रही हैं।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment