BREAKING NEWS

Big story

News

चौरसिया समाज के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुलेः ब्रजेश पाठक

चौरसिया समाज के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुलेः ब्रजेश पाठक

स्व० शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर शिखर सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम ने रखे विचार

कहा- आपके साथ सरकार सदैव खड़ी, समाज ने शिवदयाल चौसरिया की प्रतिमा स्थापना की रखी मांग 

चौरसिया समाज के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुलेः ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 15 मार्च : चौरसिया समाज के लिए मेरे दरवाजे सदैव खुले हैं। आपकी हर समस्या में सरकार आपके साथ है। आपके मांग पत्र को मैं सरकार के समक्ष रखूंगा। समाज के प्रति चौसरिया समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे रविवार को विश्वेश्वरैया हॉल में लोक अदालत के जनक स्व० शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा आयोजित शिखर सम्मान समारोह एवं सामाजिक जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 



उन्होंने स्व० शिवदयाल चौरसिया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर, उनके सामाजिक समरसता, न्याय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि समाज के प्रति चौसरिया समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में चौरसिया समाज द्वारा मांग पत्र भी प्रस्तुत किया गया। इसमें स्व. शिवदयाल चौरसिया की प्रतिमा की स्थापना की मांग भी रखी गई थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाज को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांग को सरकार के समक्ष अवश्य रखेंगे। 

डिप्टी सीएम ने समाज के प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने के संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि स्व. शिवदयाल चौरसिया का समर्पित जीवन सदैव समाज को मार्गदर्शन देता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया, संरक्षक राजेंद्र चौरसिया, राजेश महतो, दीपक चौरसिया, पारसनाथ चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया, मनीष चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं संचालक शिवम चौरसिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Read More

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment