BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया

बिजनौर : पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया

रिपोर्ट : शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव पुरैना में एक पूर्व सैनिक के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन और धरने की चेतावनी भी दी है।

बिजनौर : पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया

यह मामला चांदपुर तहसील के ग्राम पुरैना का है। 18 फरवरी 2025 को पूर्व सैनिक ब्रजपाल सिंह पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर जानलेवा प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन इस घटना में नामजद आरोपियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है अबतक आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं 





मंगलवार को सैकड़ों पूर्व सैनिक और पीड़ित परिवार के सदस्य एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। पूर्व सैनिकों का कहना है कि नामजद होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चार दिन का समय मांगा है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। इस आश्वासन के बाद सभी पूर्व सैनिक और ग्रामीण वापस लौट गए।

इस दौरान पूर्व सैनिक ब्रजपाल सिंह की पत्नी मिथिलेश देवी, गांव की कई महिलाएं और पुरुष, तथा पूर्व सैनिक सुरेश चंद्र, लवकुश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, जितेश कुमार, तरुण शेहरावत, देवेंद्र, संतोषी, जय सिंह, प्रधान गोपाल शरण, प्रीतम सिंह, टीकम सिंह, नरेंद्र सिंह, आमोद कुमार, सूरजमल, जगदेव सिंह, वीरेंद्र एडवोकेट, अवधेश कुमार और जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बाइट: लव कुश

Read More

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment