बिजनौर के कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय खटीक समाज ने दिल्ली में हुई तरुण की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय खटीक समाज ने दिल्ली में हुई तरुण की हत्या के मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उत्तम नगर में होली के आसपास तरुण की असामाजिक लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी
इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय खटीक समाज आज सड़कों पर उतर गया और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट पहुंचा जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नितिन कुमार को दिया ज्ञापन के माध्यम से खटीक समाज निर्माण की कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए जिससे कि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके
आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की चल अचल संपत्ति जप्त की जाए और बुलडोजर जैसी बड़ी कार्यवाही की जाए
इस मौके पर खटीक समाज के जिला अध्यक्ष सुनील पाल ने कहा कि दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की जो हत्या हुई है उससे लोगों में बहुत आक्रोश है और हम लोग मांग करते हैं कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए
खटीक समाज की संरक्षक रचना पाल ने कहा कि होली के त्योहार पर जिस तरीके से तरुण खटीक की हत्या की गई है उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं
बाइट- सुनील पाल
बाइट- रचना पाल

Post a Comment