BREAKING NEWS

Big story

News

नाबालिग किशोरी के गर्भपात संबंधी स्टिंग ऑपरेशन का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

नाबालिग किशोरी के गर्भपात संबंधी स्टिंग ऑपरेशन का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

फर्जी बैंक गारंटी पर दवा ठेकों की जांच रिपोर्ट में देरी, डिप्टी सीएम नाराज

नाबालिग किशोरी के गर्भपात संबंधी स्टिंग ऑपरेशन का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

लखनऊ, 24 जून : मऊ में किशोरियों के गर्भपात संबंधी एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन संबंधी खबर का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है।

स्टिंग ऑपरेशन पांच अस्पतालों में किया गया था। डमी मरीज के नाम पर स्टिंग किया गया। साथ ही मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात संबंधित गोलियों की बिक्री की बात भी कही गई । डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। इससे न केवल मरीजों के हितों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि चिकित्सा विभाग की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

फर्जी बैंक गारंटी पर दवा ठेकों की जांच रिपोर्ट में देरी, डिप्टी सीएम नाराज

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन में फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर करोड़ों रुपये के दवा ठेके दिए जाने के मामले में जांच रिपोर्ट समय पर न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जांच आख्या अविलंब प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment