#UPCM MYogiAdityanath ने वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान में लगभग ₹18,000 करोड़ के कुल 128 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। निर्माणाधीन रिंग रोड फेज-2 के कार्यों को जून, 2026 तक पूरा करा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पाण्डेयपुर मेडिकल कॉलेज के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में गतिमान विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समयसीमा में पूरा किया जाए।
राजस्व वादों के निस्तारण पर लगातार ध्यान दिया जाए, सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि गरीबों की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर पाए। ग्राम पंचायत सचिवालय में सभी आवश्यक कार्यों के निष्पादन सहित निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र वहीं से जारी किए जाएं। IGRS एवं CM Helpline पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इनकी रैंडम चेकिंग की जाए तथा मौके पर जाकर फीडबैक भी लिया जाए: #UPCM MYogiAdityanath
नगर निगम के जोनल कार्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। अधिक से अधिक कल्याण मण्डपम का निर्माण कराया जाए। इसे कमजोर एवं गरीब परिवारों की बेटियों की शादी एवं अन्य कार्यक्रमों के उपयोग में लाया जा सकेगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यक सहयोग लें। विभिन्न वार्डों एवं मलिन बस्तियों में विकास कार्य तेजी से कराएं। शहर के अन्दर अच्छी सड़कें, साफ-सफाई तथा बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी वार्डों में सड़कों, गलियों, सीवर के साथ ही यूरिनल एवं टॉयलेट की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाए। लोक निर्माण विभाग अभियान चलाकर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करे: #UPCM MYogiAdityanath
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखी जाए तथा अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाए। किसी भी घटना एवं शिकायत पर प्रशासन, पुलिस या सम्बन्धित विभाग त्वरित रिस्पॉन्स दे। जनता से लगातार संवाद रखा जाए। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
अपराधियों एवं गौ-तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पर्व एवं त्योहारों में विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस बल हर जगह मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत अधिक से अधिक CCTV कैमरे स्थापित कराए जाएं। मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी GST विभाग की मासिक समीक्षा करें: #UPCM MYogiAdityanath
गंगा महोत्सव एवं देव-दीपावली को बेहतर ढंग से आयोजित करने हेतु ठोस तैयारी सुनिश्चित की जाए। फ्रेट विलेज परियोजना में आ रही बाधाओं का तत्काल निस्तारण कराकर परियोजना कार्य में तेजी लाएं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बेहतर प्रगति सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत अधिक से अधिक सोलर पैनल इंस्टॉल कराए जाएं। वरुणा एवं असी नदियों की समुचित साफ-सफाई के साथ ही इनके पुनरोद्धार कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए: #UPCM MYogiAdityanath दीपावली एवं देव-दीपावली पर्व के दृष्टिगत घाटों, गलियों एवं सड़कों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, दालमण्डी सड़क निर्माण कार्य को मिशन मोड में कराया जाए। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में ट्रैफिक व सिविल पुलिस के साथ होमगार्ड्स की ड्यूटी एवं फुट पेट्रोलिंग कराई जाए: #UPCM MYogiAdityanath
UP Police

Post a Comment