बिजनौर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में दोपहर 3:00 बजे आगामी पर्व श्रावण माह कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मोटा महादेव मंदिर मण्डावली के प्रांगण में समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन आगामी श्रावण माह कांवड़ यात्रा को परम्परागत रूप से सुरक्षात्मक, सुविधाजनक एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को कावड़ यात्रा के दृष्टिगत आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क से सम्बन्धित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कांवड़ यात्रियों के गुजरने वाली सड़कों पर गड्डा नहीं मिलना चाहिए और न ही सड़क पर पानी एवं गंदगी पाई जानी चाहिए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा गुंजरने वाले किसी स्थान पर भी बिजली के तार न तो लटके हुए पाए जाएं और न ही कोई खंबा झुकी हुई अवस्था में न पाया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गो पर पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान मोटा महादेव एवं भागूवाला चैक पोस्ट पर अलग-अलग ऐम्बुलेंस की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें तथा मुख्य स्थानों पर चिकित्सकों की टीमें भी उपलब्ध रहें। उन्होंने वन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा से गुजरने वाले गुलदार प्रभावित मार्गो पर वन विभाग एवं संबद्ध अधिकारियों के मोबाइल नंबर सहित विशेष सांकेतिक साइन बोर्ड लगवाएं ताकि किसी आपदा की स्थिति में तत्काल उनसे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सके। उन्होंने नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के आवागमन के रास्ते में पड़ने वाले पड़ावों की जानकारी, कावंड यात्रा में लगने वाले पुलिस बल, रुट डायवर्जन की तैयारियों की समीक्षा कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने के पूर्व ही सुनिश्चित कर लें, जिससे यात्रा के समय कोई दिक्कत आने की संभावनाएं न रहने पाए ।
उन्होंने निर्देश दिए की कावड़ यात्रा मार्ग के सभी ढाबों पर रेट लिस्ट लगवाना सुनिश्चित। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को यथासंभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं और संवेदनशील स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों को सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली अफवाहें रोकने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की कवांडियों की सेवा के लिए जो शिविर स्थापित किया जा रहे हैं, उनमें सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें विशेष रूप से शिवरों की रसोइयों और प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरों का फोकस रहे। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिगत यह भी निर्देश दिए कि शिवरों में जो भी विद्युत वायरिंग की जाए वह इंसुलेटेड तारों से कराएं ताकि उनको आग से सुरक्षित रखा जा सके।
गोष्ठी में पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कहा की जनपद के सभी नागरिक कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सहयोग करें। ट्रैफिक व्यवस्था को निर्वाण बनाए रखने में अपना सहयोग दें। गोष्ठी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए सम्मानित लोगों ने अपने विचार रखे तथा कावड़ यात्रा को सफल संपन्न कराने हेतु अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह, एसडीम नजीबाबाद शैलेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट : जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर
बाइट : अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक, बिजनौर




Post a Comment