BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : समाजवादी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा शहर

बिजनौर : समाजवादी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा शहर

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ, देश बचाओ" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी जनपद बिजनौर द्वारा विशाल पैदल मार्च निकाला गया। सपाईयों ने नारों के साथ जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए सपा जिला कार्यालय से विकास भवन तक मार्च किया।

बिजनौर : समाजवादी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा शहर

जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में निकला मार्च

पैदल मार्च का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद की सांसद कुंवरानी रुचि वीरा सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




सुबह से ही समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं से भर गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पैदल मार्च के रूप में विकास भवन की ओर रवाना हुए। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने “वोट बचाओ, देश बचाओ”, “लोकतंत्र बचाओ” तथा संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़े नारे लगाए।

पैदल मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चित्र पर विरोध प्रदर्शन किया और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

पैदल मार्च विकास भवन पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ। यहां संविधान के *अनुच्छेद 326* को पढ़कर सुनाया गया तथा उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद जनता का मत और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता सूची, मताधिकार या चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा होता है तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ी है। वोट किसी व्यक्ति, दल या संस्था की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए मतदाता सूची से लेकर मतदान तक पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह होनी चाहिए।

हनी फैसल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े आरोपों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसमें प्रत्येक वयस्क नागरिक को समान राजनीतिक अधिकार प्राप्त हैं। अनुच्छेद 326 प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की संवैधानिक भावना को मजबूत करता है। समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” के संदेश को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. रमेश तोमर, नईम उल हसन, मूलचंद चौहान, दीपक सैनी, धनंजय यादव, चिराग सेठी, राशिद हुसैन, अनिल यादव, जमील अंसारी, रफी सैफी, कपिल गुर्जर, खुशनुद खां, शमशाद अंसारी, महमूद कुरैशी, स्वाती वीरा, डॉ. शाहबाज, राहुल चौधरी, हेमंत कुमार, कमलेश भुईयार, लक्ष्मी अग्रवाल, रफीक अंसारी, दिनेश चौधरी, सरिता सैनी, मदन सैनी, मंसाराम सैनी, अनुज मलिक, वीरेंद्र प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट : हनी फैसल, सपा जिला अध्यक्ष बिजनौर


Post a Comment