BREAKING NEWS

Big story

News

फ़िरोज़ाबाद में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़




फ़िरोज़ाबाद - जिले मे आज पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया और चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी गो तस्कर है जिनमे से एक पर पहले से ही गो तस्करी का मुकदमा दर्ज हे फिलहाल घायल अपराधी को पुलिस ने इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती करवा दिया है जहाँ उसका इलाज जारी है ।

आपको बता दे पूरा मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड का है जहा देर रात पुलिस गश्त कर रही थी तभी पुलिस को मुखविर की सूचना मिली कि एक ट्रक में कुछ गो तस्कर ,तस्करी की फिराक में है यह सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गयी और पुलिस ने नाकाबंदी कर करहल रोड से एक ट्रक को रोकने का प्रयाश किया लेकिन ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को देख ट्रक काफी तेज कर दिया ओर ट्रक को बेरियर तोड़ निकाल ले गया ,पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया तभी पुलिस को पीछा करते देख ट्रक में सवार लोगो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ,जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमे से एक गोली ट्रक में सवार एक युवक को लग गयी जिससे वह गंभीर घायल हो गया पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक में सवार चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया ओर घायल को सैफई के अस्पताल में भर्ती करवा दिया पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी आरोपी गो तस्कर है ये रात में गो तस्करी की योजना बना रहे थे जिनको हमने आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है और सभी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की की जा रही है 



Post a Comment