BREAKING NEWS

Big story

News

फ़िरोज़ाबाद-एसएसपी की रात्रि गश्त



फ़िरोज़ाबाद-जिले में बढ़ते अपराधों के बीच सोती हुयी पुलिस को जगाने के लिए खुद एसएसपी रात्रि में सड़को पर निकले और उन्होंने थानों का निरीक्षण कर पुलिस की सक्रियता को भी परख15/16.07.18 की रात्रि को श्री सचिन्द्र पटेल पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के द्वारा थाना उत्तर व थाना रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हवालात, कार्यालय तथा रजिस्टर नं0 04 व 08, मालखाना रजिस्टर, एच एस रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस रजिस्टर, तहसील समाधान दिवस रजिस्टर आदि चैक किये गये। थाना उत्तर के निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में सीसी 943 सुनील कुमार को लाईन हाजिर किया गया, थानों पर साफ-सफाई न मिलने पर  प्रभारी निरीक्षक उत्तर व प्रभारी निरीक्षक रसूलपूर को साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश दिये गये तथा थाने पर बिना वजह किसी व्यक्ति को नहीं बैठाया जाएगा साथ ही थानों पर काफी समय से खड़े लावारिस वाहनों की सूची नीलामी हेतु तैयार कर मेरे कार्यालय भिजवायी जाये,  थाना पर आने वाली जनता के व्यक्तियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाये तथा उनकी समस्या सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाये व छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल स्वयं घटना स्थल पर पहुँच कर उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण करायेगं साथ ही इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से देंगे। पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा थाना रामगढ़ क्षेत्र में दुकानों पर देर रात्रि तक बैठने वाले व्यक्तियों की एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गयी तथा यू0पी0 100 की दुपहिया वाहन को भी चैक किया गया




Post a Comment