BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ को मिली सौगात, 50 बेड का अस्पताल शुरू


लखनऊ को मिली सौगात, 50 बेड का अस्पताल शुरू

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

लखनऊ। 27 नवम्बर

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं अपग्रेड हो रही हैं। नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों से पुराने अस्पतालों का मेकओवर किया जा रहा है। इससे मरीजों को इलाज हासिल करने में मदद मिल रही है। मरीजों का भरोसा भी सरकारी अस्पतालों पर बढ़ रही है। यही वजह है कि अस्पतालों में मरीजों की दबाव बढ़ रहा है। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।

रविवार को डिप्टी सीएम ने आलमबाग चन्दरनगर में 50 बेड के अस्पताल का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस अस्पताल में सभी तरह के इलाज की सुविधा होगी। 24 घंटे प्रसव होंगे। नेत्र, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, डेंटल, ईएनटी समेत दूसरी बीमारियों का इलाज होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। इससे प्रदेश ही नहीं देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। ताकि मरीजों को उसके जिले में आधुनिक इलाज मिल सके। अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। केंद्र सरकारी की नई योजनाएं कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों का भरोसा सरकारी अस्पतालों में बढ़ रहा है। इसी भरोसे को बढ़ाने के लिए लगातार सरकार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी प्रकार की दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। किडनी मरीजों की मुफ्त डायलिसिस हो रही है। सीटी स्कैन जांच कराई जा रही है। जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा भी चुनिंदा अस्पतालों में होगी। पोर्टबल एक्सरे मशीनों से अस्पतालों को लैस किया जा रहा है। आईसीयू और वेंटिलेटर बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश की कई स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।

Post a Comment