BREAKING NEWS

Big story

News

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले में संचारी रोग अभियान की शुरुआत

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले में संचारी रोग अभियान की हुई शुरुआत

डिप्टी सीएम फील्ड में उतरे, घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले में संचारी रोग अभियान की हुई शुरुआत

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया घर-घर दस्तक अभियान का प्रारंभ 

-13 विभागों के समन्वय के साथ एक से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

-वर्ष में तीन बार चलाया जाता है यह विशेष अभियानः ब्रजेश पाठक 

-मच्छर जनित रोगों पर सरकार का वार, डिप्टी सीएम की जनता से अपील

-कहा, सब मिल कर हराएंगे डेंगू और मलेरिया, जनता का मिल रहा साथ


Read More......

रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी

अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर

Uttar Pradesh.......

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक

बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम


मिल कर हराएंगे डेंगू-मलेरियाः ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान 

कहा, संयुक्त प्रयास से बीमारियों पर काबू पाएंगे, घर-घर दस्तक अभियान से लोगों को करेंगे जागरूक  

लखनऊ। 01 जुलाई : डेंगू-मलेरिया व मच्छर जनित अन्य बीमारियों को हम मिलकर हराएंगे। संयुक्त प्रयास से इन बीमारियों पर काबू पाएंगे। वर्ष 2017 से पहले स्वास्थ्य विभाग की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। आज हम आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। उन्होंने मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।

अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष अभियान का शुभारंभ कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। डेंगू, मलेरिया, जैपनीज इंसेफेलाइटिस, दिमागी बुखार जैसे रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार द्वारा यह विशेष अभियान आयोजित किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग सहित 13 विभागों द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान संचालित होता है। इस अभियान के चलते पूर्वांचल में दिमागी बुखार के अभिशाप से मुक्ति मिली एवं प्रदेश में अन्य संचारी रोगों पर भी रोकथाम हुई। 

उन्होंने जानकारी दी कि घर-घर दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। एक जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान का प्रथम चरण आज से शुरू हुआ है। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 की तुलना में एईएस (एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम) रोगियों की मृत्यु दर में 98 प्रतिशत एवं जेई यानि जापानी इंसेफेलाइटिस के रोगियों की मृत्यु दर में 97 प्रतिशत की कमी आई है। 2017 के बाद से स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर सुधार के चलते डेंगू रोग से मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2024 में 0.06 हुई है। डेंगू रोग की मृत्यु दर में भी 93 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, मलेरिया रोग के कुल केसेज में 58 फीसदी की कमी आई है। मलेरिया जांचों में 6.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर विधायक डॉ० नीरज बोरा, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, अपर निदेशक, स्वास्थ्य डॉ. जीपी गुप्ता, महानिदेशक, स्वास्थ्य डॉ० रतन पाल सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment