बिजनौर : मोहल्ला काजी पाड़ा में बिजली का मीटर लगाने का विरोध
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के मोहल्ला काजी पाड़ा में उस समय हंगामा हो गया जब बिजली विभाग की टीम एक मोबाइल टावर के बिजली कनेक्शन को लेकर पहुंची थी मोहल्ले वासियों के विरोध को देखते हुए बिजली के अधिकारियों ने वहां पर मोबाइल टावर के बिजली कनेक्शन को नहीं किया है
आपको बता दें कि बिजनौर के रहीमिया पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में बिजली के अधिकारी मोबाइल टावर के बिजली का मीटर लगाने के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां पर मोहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध किया और बिजली का मीटर नहीं लगने दिया
उल्लेखनीय है कि मोबाइल टावर पहले जनरेटर के द्वारा संचालित होता था मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और बैठकर बातचीत करने की सलाह दी है काफी देर तक चल हंगामा के बाद बिजली विभाग के अधिकारी बैरंग वापस चले गए और मोहल्ले के लोगों ने बिजली का कलेक्शन और मीटर नहीं लगने दिया है ना ही दोनों पक्षों के बीच कोई सार्थक वार्ता हुई
वही मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार का कहना है कि मोहल्ले के लोग बिजली का मीटर नहीं लगने दे रहे हैं जिसको लेकर यहां पर हंगामा हुआ है पीड़ित क्षेत्र वासियों का कहना है कि बिजली का मीटर लगने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होगी क्योंकि यहां छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते रहते हैं और खुले मैदान में यह लोग बिजली का मीटर लगा रहे हैं जिससे मोहल्ले के लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है
बाइट श्रीमती हीना
बाइट शमा
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी



Post a Comment