BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का नुकसान

बिजनौर : अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का नुकसान 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : बढ़ापुर में भीषण आग लगने से उस वक्त हाहाकार मच गया आग लगने का कारण क्या है यह अभी मालूम नहीं हुआ है इस भीषण बताया जा रहा है कि आग में लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया

बिजनौर : अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का नुकसान

अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन बाइक एक मारुति वैन जलकर हुई राख बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अचानक आग लगने से छप्परनुमा झोपड़ी, तीन बाइक व एक वैन में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान वैन पूरी तरह जलकर हुई राख।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला लद्दा उर्फ लधापुर अय्यूब पुत्र नामालूम के यहां में गांव में ही एक शादी के वलीमे का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें की शादी वाले घर पर तमाम मेहमान अपने-अपने वाहनों से वलीमा में शिरकत करने पहुंचे थे। वलीमा के दौरान अचानक पास ही के एक छप्परनुमा घर में आग लग गई देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया।





आग की चपेट में तीन बाइक एक मारुति वैन भी पूरी तरीके से जल कर राख हो गई व झोपड़ी के पास रखा ईंजन,किसान का भूसा पास ही में गोबर से बने उपलों के बिटौड़े ने भी आग पकड़ ली जो की पूरी तरीके से जलकर राख हो गए। तमाम ग्रामीणों की कोशिशें के बावजूद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही आग लगने से कोई जनहानि नही हुई ग्रामीणों के द्वारा अग्निशमन दल को सूचना दी गई जो की आग पर काबू पाने के बाद वहां पर पहुंचे साथ ही साथ बढ़ापुर पुलिस को भी इस घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की आग लगने का कारण का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है।

इस संबंध में बढ़ापुर थाना प्रभारी सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस पहुंची जिसमें लगभग तीन बाइक जली व एक मारुति वैन भी जली।

Read More

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment