BREAKING NEWS

Big story

News

मुरादाबाद-हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद मंडल टॉपर सचिन यादव है गरीब किसान का होनहार बेटा

मुरादाबाद: हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद मंडल टॉपर सचिन यादव के घर जश्न का माहौल है, गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सचिन यादव की अपने दम पर की गई मेहनत ने आज उसे अपनों की आंखों का सितारा बना दिया है, भविष्य में आईएएस बनकर देस सेवा का संकल्प लिए सचिन को उम्मीद है की आने वाले समय में वह और कड़ी मेहनत कर अपने परिवार का नाम रोशन करेगा।




मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र स्थित डॉक्टर देवेंद्र स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सचिन यादव बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र सचिन यादव हर रोज नियमित अभ्यास के जरिये हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था, पिता किशनवीर किसान है और बमुश्किल परिवार का खर्चा चलाते है, सचिन के मुताबिक उनके पिता के पास जमीन कम है लिहाजा परिवार के लिए कुछ करने का संकल्प लेकर वह भविष्य में बेहतर करना चाहता है।



भविष्य में आईएएस बनने का इरादा लिए सचिन को उम्मीद है कि आने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा में वह और ज्यादा मैरिट लाने की कोशिश करेगा, अपने परिवार को गरीबी से उबारने का संकल्प लिए सचिन आगे की पढ़ाई के लिए गम्भीर है, अपने माता-पिता और गुरुजनों को अपनी सफलता का श्रेय देने वाले सचिन को 560 नम्बर प्राप्त हुए है। सचिन के ही गांव के रहने वाले अभिषेक ने इंटर में मंडल टॉप किया है 

रिपोर्ट राजकुमार सिंह 

Post a Comment